HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

AJSU पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्यों की हुई घोषणा, पदाधिकारियों के नाम कल

बेहतर झारखंड बनाने के लिए सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी आजसू पार्टी : डॉ देवशरण भगत

रांची : केंद्रीय महाधिवेशन AJSU पार्टी की सर्वोच्च बॉडी है। जहां नीतियां बनती है, भावी कार्यक्रम बनते हैं, संविधान में संशोधन किया जाता है और संगठन के केंद्रीय समिति और केंदीय पदाधिकारी को नया दायित्व दिया जाता है।

AJSU: आम जनमानस को एक वैचारिक मंच देने का काम

29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन समापन हुआ था। जिसमें गांव,पंचायत, प्रखंड, जिला एवं केंदीय पदाधिकारी के साथ-साथ राज्य के आम नागरिक, विशेषज्ञ, बुद्धिजीवी, देश-विदेश से अपने विचारों एवं अनुभवों को झारखंड के हित के लिए एक मंच में रखा। पार्टी ने केंद्रीय महाधिवेशन को सिर्फ पार्टी का महाधिवेशन नहीं बल्कि आम जनमानस को एक वैचारिक मंच देने का काम किया था।

AJSU

AJSU: यह ऐतिहासिक महाधिवेशन था

पहली बार गांव से लेकर देश विदेश तक के लोग महाधिवेशन में भाग लिए। यह ऐतिहासिक महाधिवेशन था। इसी क्रम में संगठन के केंद्रीय समिति के सदस्यों की घोषणा केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के अनुमोदन के बाद कि गई। केंद्रीय महाधिवेशन में लिए गए निर्णय के अनुसार केंद्रीय समिति में 50 प्रतिशत युवा, 30 प्रतिशत महिला के साथ साथ सभी जाति, धर्म, क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

बेहतर झारखण्ड बनाने के लिए सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी AJSU पार्टी

इसी क्रम में आज राज्य के सभी 24 जिलों से कुल 498 केंद्रीय समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। कल केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। पार्टी के केंद्रीय समिति में प्रदेश का चेहरा नेतृत्व के रूप में दिखाई देगा। राज्य में परिवर्तन की लड़ाई में युवाओं को आगे आना होगा। बेहतर झारखण्ड बनाने के लिए सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी आजसू पार्टी।

उक्त बातें हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. देवशरण भगत ने कही।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Congress में शामिल होंगे सांसद दानिश अली? अजय राय का बड़ा बयान

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button