HeadlinesJharkhandStatesTrending

बोकारो पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, जैनामोड़ में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशंक राज का जैनामोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बोकारो में कार्यकर्ता संवाद से पहले उन्होंने JPSC और राज्य सरकार पर सवाल उठाए।

जैनामोड़ में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशंक राज का जोरदार स्वागत, बोले- JPSC और सरकार के खिलाफ तेज होगा आंदोलन

बोकारो: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शशंक राज का बुधवार को बोकारो जाने के दौरान जैनामोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शशंक राज ने जैनामोड़ स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

दुर्गा मंदिर में दर्शन के बाद किसान मोर्चा कार्यालय पहुंचे

जैनामोड़ में स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष फोरलेन चौक स्थित किसान मोर्चा कार्यालय पहुंचे। यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह से उनकी मुलाकात हुई। अर्जुन सिंह ने अंगवस्त्र भेंटकर शशंक राज का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बोकारो में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशंक राज बोकारो सर्किट हाउस में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक विधायक पर इतने गंभीर आरोप लगने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है, जबकि मीडिया और एक संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इसे लेकर राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

JPSC पर उठाए सवाल, रोजगार के मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी

शशंक राज ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस संस्थान की जिम्मेदारी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की है, वह आज सवालों के घेरे में है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य, रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा और युवा मोर्चा लगातार आवाज उठा रहे हैं। युवाओं के अधिकारों और रोजगार के सवाल पर आंदोलन जारी रहेगा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने संकेत दिया कि JPSC और राज्य सरकार से जुड़े मुद्दों पर युवा मोर्चा आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button