HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

केंद्र ने Hemant Soren के विकास कार्यों से घबराकर उन्हें भिजवाया जेल

PALAMU: पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren की पत्नी कल्पना सोरेन पलामू लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पलामू पहुंची और हिंदी गठबंधन से आरजेडी प्रत्याशी ममता भुइयां के लिए चुनाव प्रचार किया।

जिला मुख्यालय मेदिनी नगर से सिटी चैनपुर के हरिनामाड़ मैं चुनावी सभा की। कल्पना सोरेन ने मौके पर कहा झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर केंद्र सरकार इतनी भयभीत हो गई की एक षड्यंत्र के तहत उन्हें चुनाव से पूर्व जेल भिजवा दिया।

केंद्र सरकार को इस बात की भय थी की हेमंत सोरेन बाहर रहकर पूरे झारखंड से उनका सुपड़ा ना साफ कर दें। उनके जेल में रहते हुए भी झारखंड की जनता केंद्र की भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को अपना कीमती वोट देगी।

केंद्र सरकार ने 2 करोड़ नौकरियां का वादा किया था: Kalpana Soren

कल्पना सोरेन ने कहा कि यहां उपस्थित जनता को अपना भविष्य बनाने के लिए उनके पास आसानी से उपलब्ध उम्मीदवार का चुनाव करना है। ममता इस पर खरी उतरती है। आप लोग उन्हें समर्थन दे। केंद्र सरकार ने 2 करोड़ नौकरियां का वादा किया था, 15 लाख खाते में भेजने की बात कही थी। परंतु 10 वर्ष केवल बेवकूफ बनाया। अब समय आ गया है कि जनता अपनी शक्ति दिखाएं और ऐसे धोखेबाज पार्टी और उम्मीदवार को सत्ता से बेदखल कर दे।

Hemant Soren
Center got scared of Hemant Soren’s development work and sent him to jail

13 में को अपनी शक्ति का परिचय देते हुए आप लोग एमपी बना सकते हैं। यह चुनाव एक प्रतिस्पर्धा है और उसका जननायक आप जनमानस होते हैं।

केंद्र सरकार की आवास योजना में भी झारखंड के साथ धोखा ही हुआ: Kalpana Soren

कल्पना सोरेन ने यह अभी कहां की सबको हरा राशन कार्ड मिला था, परंतु केंद्र सरकार ने उसे काट दिया, परंतु झारखंड के बेटे हेमंत सोरेन ने हर राशन कार्ड फिर से दिलवाया। इस कार्ड से लोगों को राशन मिल रहा है। केंद्र सरकार की आवास योजना में भी झारखंड के साथ धोखा ही हुआ। ऐसे में हमारी सरकार अबुआ आवास योजना लेकर आई। इस योजना से तीन कमरों का पक्का मकान बन रहा है।

कल्पना ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे पिता की तरह है, परंतु झारखंड में भाजपा समर्थित सरकार नहीं रहने की वजह से सौतेला व्यवहार किया गया है।

Kalpana Soren

राजद उम्मीदवार ममता भुइयां मैं कहा कि भारत की स्थिति भारतीय जनता पार्टी के समय में दयनीय हो गई है। पलामू का मुख्य मुद्दा सिंचाई एवं गरीबी है। यह इलाका इसमें पिछड़ा है। उन्होंने संसद वीडियो राम पर तंज करते हुए कहा कि सांसद पलामू का विकास क्या करेंगे वह तो मुश्किल से ही दिखाई देते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: ED के छापे में मंत्री PS के नौकर के घर मिला 25 करोड़ कैश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button