भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ बोलने पर जितना केस करवाना है हेमंत सोरेन करवा लें: Babulal Marandi

जेल से भी लूट,झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेंगे: Babulal Marandi

Ranchi: Babulal Marandi: संकल्प यात्रा के दौरान शिकारीपाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी हेमंत सरकार पर जमकर बरसे।

संथाली भाषा में बोलते हुए कहा कि अटल जी ने इस राज्य को अलग राज्य का सौग़ात दिया, जिसे राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार ने संवारने का कार्य किया।

Babulal Marandi: भाजपा स्थानीय को खदान का लीज देगी

किंतु हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार से प्रदेश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग़रीबों की चिंता करते हैं और हेमंत सोरेन दलालों, भ्रष्टाचारियों की चिंता करते हैं। हेमंत सोरेन ने पैसे कमाने में झारखंड को खोखला कर दिया। खदान व खनिज संपदा दिल्ली मुंबई वालों को दे दिया। उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायें व झारखंड में भाजपा की सरकार बनायें, भाजपा स्थानीय को खदान का लीज देगी।

पूँजी नहीं होने पर पूँजी भी देगी। यहाँ के लोग मज़दूर नहीं मलिक बनेंगे। उन्होंने कहा कि पहली सरकार में बस का मलिक बनाया था इस बार भाजपा की सरकार बनी तो खदान का मलिक स्थानीय लोग बनेंगे।

हेमंत सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि हेमंत वाली हिम्मत अपराधियों में दिख रहा है। अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में हेमंत सरकार है क़ानून राज स्थापित, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने वाला नहीं है। हेमंत सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।

श्री मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें विकास के लिये जानी जाती है जबकि कांग्रेस जेएमएम की सरकार मतलब ही भ्रष्टाचार लूट दलालों बिचौलियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लूट मची है भ्रष्टाचार व्याप्त है, इस लूट के ख़िलाफ़ बोलने पर हेमंत सोरेन ने आधा दर्जन केस करवा दिया है। उन्होंने कहा कि जितना केस करवाना है करवा ले वे जेल से भी राज्य सरकार द्वारा मची लूट,झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।

रेलवे मार्ग से लेकर हवाई मार्ग से यह क्षेत्र जुड़ गया: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार बनी तो गाँव गाँव में सड़क निर्माण हुआ। संथाल परगना में भी विकास के कई योजनाएँ चल रही है। रेलवे मार्ग से लेकर हवाई मार्ग से यह क्षेत्र जुड़ गया। देवघर में एम्स और दुमका में मेडिकल कॉलेज भाजपा सरकार में ही निर्माण हुआ।

इतना ही नहीं भाजपा ने अलग से आदिवासी मंत्रालय, संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराया और मोदी जी ने पहली बार मंत्रालय में आठ आदिवासी को मंत्री बनाया जबकि कांग्रेस जेएमएम ने आदिवासियों से सिर्फ़ वोट लेने का कार्य किया। उन्होंने 2024 में नरेंद्र मोदी को जिताने का संकल्प और झारखंड से हेमंत को उखाड़ फेंकते हुए भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: Babulal Marandi

Exit mobile version