35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: Babulal Marandi

संथाल में हो रहे डेमोग्राफ़ी चेंज से सबसे ज़्यादा आदिवासी समाज हुआ प्रभावित: Babulal Marandi

Ranchi: Babulal Marandi: संकल्प यात्रा के दौरान पाकुड़ विधानसभा के बरहरवा स्टेशन परिसर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करने का आह्वान किया: Babulal Marandi

Babulal Marandi ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करने का आह्वान किया है किंतु झारखंड में भ्रष्टाचारी ही सत्ता में काबिज हैं। उन्होंने कहा कि UPA जितना भी नाम बदल ले कोई काम नहीं आने वाला है। कांग्रेस के सरकारों में चोरी घोटाले के चर्चा होती है जबकि भाजपा के सरकार में विकास पर चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व भारत के विकास और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की चर्चा कर रही है किंतु कुछ पार्टियों के पेट में दर्द हो रहा है।

जनसभा के माध्यम से लुटेरी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में घोटाले और चोरी पर सवाल उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा है और घोटाला चोरी करने वालों को पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हेमंत को उखाड़ नहीं फेंकते तब तक ग़रीबों को उनका हक़ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली, मुंबई और वालों को लूट की खुली छूट मिली है जबकि स्थानीय लोगों को हक़ की आवाज उठाने पर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने जनसभा के माध्यम से लुटेरी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया।

डेमोग्राफ़ी चेंज होने से सबसे ज़्यादा असर आदिवासी समाज पर हुआ है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि प्रदेश में चोरी, डकैती अपहरण दुष्कर्म जैसे अपराध और अपराधी बेलगाम है, पुलिस अपराध नियंत्रण छोड़ वसूली में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि क़ानून राज्य स्थापित करना है तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ में घुसपैठियों को अवैध रूप से बसाया जा रहा है जिन्हें भाजपा की सरकार बनने पर चुन चुन कर निकाल फेंका जाएगा। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफ़ी चेंज होने से सबसे ज़्यादा असर आदिवासी समाज पर हुआ है।

संथाल में आदिवासियों की संख्या 35 फ़ीसदी से घटकर 24 हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर देवघर में एम्स और दुमका में मेडिकल कॉलेज समेत अनेकों विकास के कार्य हुए, भाजपा की सरकार बनी तो साहिबगंज और पाकुड़ में भी मेडिकल कॉलेज बनेगा।

 

 

 

यह भी पढ़े: जब मणिपुर जल रहा है तो पीएम मोदी चुटकुले सुना रहे हैं: Rahul Gandhi

 

Exit mobile version