CM Hemant Soren से मिलीं बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव, राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दी बधाई

झारखंड की बेटी की सफलता को सीएम ने बताया युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा

रांची: झारखंड के CM Hemant Soren और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रीमती शिल्पा राव ने उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का पुरस्कार जीतने पर शिल्पा राव को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

आपकी सफलता झारखंड का सम्मान है: CM Hemant Soren 

शिल्पा राव झारखंड के जमशेदपुर से ताल्लुक रखती हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की बेटियों ने कई मौकों पर राष्ट्रीय मंच पर झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने शिल्पा राव से कहा, “आपकी यह सफलता झारखंड की युवा पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करेगी।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान पूरे राज्य का सम्मान है और उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

शिल्पा राव ने साझा किए अपने अनुभव

इस अवसर पर, शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री के साथ अपने गायन जीवन की शुरुआत से लेकर बॉलीवुड में एक सफल सिंगर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बनने तक की अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए।

 

 

 

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren ने खूंटी, चाईबासा और चांडिल में विधिज्ञ परिषद भवन का किया शिलान्यास

 

Exit mobile version