भ्रष्टाचार ,अपराध मुक्त प्रदेश के लिये भाजपा को मजबूत करें: Babulal Marandi

धनवार की संकल्प सभा में 2024 चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान

Ranchi: संकल्प यात्रा के तीसरे चरण के तहत धनवार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला।

प्रत्येक दिन पाँच से ज़्यादा हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटना से झारखंड भयभीत है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि संथाल परगना के भोगनाडीह से शुरू हुआ संकल्प यात्रा अब जनता के भारी समर्थन से जन संकल्प यात्रा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पौने चार साल के हेमंत सरकार में झारखंड का विकास तो नहीं हुआ बल्कि क़ानून व्यवस्था चौपट हो गया। प्रत्येक दिन पाँच से ज़्यादा हत्या, दुष्कर्म, अपहरण की घटना से झारखंड भयभीत है।

सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली और हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ बोलने वालों पर केश करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में कोयला, बालू, पत्थर, ज़मीन की लूट मची है। अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। सरकारी पदाधिकारियों को मोबाइल रिचार्ज की तरह पद पर बने रहने के लिए हेमंत सरकार को रिचार्ज करना होता है।

मोदी जी ने रक्षा बंधन पर बहनों को गैस पर सब्सिडी के रूप में बड़ा तोहफ़ा दिया: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त प्रदेश बनाना है तो झारखंड से हेमंत सरकार को हटाना है और भाजपा को लाना है।प्रधानमंत्री मोदी जी ने रक्षा बंधन पर बहनों को गैस पर सब्सिडी के रूप में बड़ा तोहफ़ा दिया है। मोदी जी झारखंड के लिये कई योजनाएँ दिया है किंतु उसमें भी हेमंत सरकार घालमेल कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्ट अधिकारी, पदाधिकारी की चिंता करते हैं। पौने चार साल में नियुक्ति नहीं हुई है।

स्कूल, अस्पताल व अन्य सरकारी कार्यालयों में भारी संख्या में पद रिक्त पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में सड़क पुल पुलिया की स्थिति बद से बदतर हो गई है। तीसरी, गाँवा के कई सड़कों की स्थिति बदतर है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार टार्गेट कर भाजपा के क्रयकर्ताओं को झूठे केस में फँसा रही है।

ट्रांसफ़र पोस्टिंग और योजनाओं में हेमंत सरकार पैसा लेना बंद करे: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि परिवार, पैसे, बिचौलिया, दलालों के लिए राजनीति करने वाले हेमंत ED के करवाई से डर कर भाग रहे हैं। हेमंत सरकार दलालों, बिचौलियों को बचाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफ़र पोस्टिंग और योजनाओं में हेमंत सरकार पैसा लेना बंद करे भ्रष्टाचार ख़ुद समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को जनता की चिंता नहीं है।

झारखंड में विकास कार्य के लिये, युवाओं को रोज़गार के लिए BJP को लाना होगा: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि अटल जी ने झारखंड राज्य के सपने को साकार किया था और गाँव गाँव सड़क, नदी नालों पर पुल पुलिया और बिजली दिया था। इस प्रदेश को संवारने का कार्य भी भाजपा ही करेगी। भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए, झारखंड में विकास कार्य के लिये, युवाओं को रोज़गार के लिए भारतीय जनता पार्टी को लाना होगा। उन्होंने 2024 में केंद्र में मोदी जी को प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: सूअरों द्वारा फसल नष्ट करने के बाद Jharkhand की 2 महिलाओं सहित 3 की mob lynching: Police

 

 

Exit mobile version