16-07: संगठन में संपर्क, संवाद,समर्पण और समरसता बढ़ाती है टिफिन बैठक: Babulal Marandi

सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण केलिए भाजपा प्रतिबद्ध

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज गिरिडीह जिलांतर्गत तिसरी स्थित वर्णवाल धर्मशाला में मंडल एवम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक में भाग लिया।

टिफिन बैठक हमारी कार्यपद्धति का अंग है: Babulal Marandi

बैठक को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि टिफिन बैठक हमारी कार्यपद्धति का अंग है। ऐसे ही छोटी छोटी बैठकों में संपर्क, संवाद और समर्पण के माध्यम से भाजपा सर्व व्यापी,सर्व स्पर्शी ,सर्व समावेशी बनी है। समाज में समरसता को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मजबूत भाजपा से ही विकसित झारखंड के स्वप्न को साकार किया जा सकता है।

अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही: Babulal Marandi

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। देश की बुनियादी सुविधाओं में गुणात्मक सुधार हो रहे। अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही। स्वावलंबी भारत बनाने केलिए देश की युवाशक्ति को लगातार अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

दुनियां भारत के सांस्कृतिक गौरव को फिर से महसूस करने लगी है: Babulal Marandi

कहा कि विकास के साथ देश के सांस्कृतिक विरासत को भी प्रतिष्ठित किया जा रहा। दुनियां भारत के सांस्कृतिक गौरव को फिर से महसूस करने लगी है। एक तरफ भारत के सर्वांगीण विकास केलिए प्रधानमंत्री लगातार परिश्रम कर रहे वहीं झारखंड के सत्ताधारी नेताओं ने झारखंड को लूट खंड बना दिया है। हेमंत सरकार का लक्ष्य जनता की सेवा करना नही बल्कि झारखंड की संपदा को लूटना और लुटवाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ की मजबूती के साथ आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में देश और प्रदेश में मजबूत भाजपा सरकार बनाने केलिए संकल्पित होने का आह्वान किया। श्री मरांडी ने मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने केलिए संकल्पित है।

 

यह भी पढ़े: वर्तमान सरकार नीति एवं नियोजन में विफल, मुख्यमंत्री सिर्फ अखबार में सुर्खियां बटोरना चाहते हैं- सुदेश महतो

Exit mobile version