Hemant Soren से बिहार विधान परिषद की समिति की शिष्टाचार मुलाकात, महिला व बाल विकास कार्यों पर हुई चर्चा
हेमंत सोरेन से बिहार विधान परिषद समिति की मुलाकात, महिला व बाल विकास कार्यों पर साझा हुए अनुभव
admin
Jharkhand Cabinet
रांची: झारखंड के CM Hemant Soren से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों और पहलों की विस्तार से जानकारी दी।
समिति के सदस्यों ने बताया कि झारखंड विधानसभा के परिभ्रमण के दौरान उन्हें यहां की महिला बाल विकास समिति के कार्यों को करीब से समझने का अवसर मिला। इस दौरान दोनों राज्यों की समितियों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान भी हुआ, जिससे भविष्य में बेहतर कार्य करने की दिशा में सहयोग की संभावना जताई गई।
मौके पर झारखंड विधानसभा की महिला बाल विकास समिति की सभापति एवं विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष डॉ. कुमुद वर्मा, सदस्य रीना यादव, मुन्नी देवी और निवेदिता सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल थे।