Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री
Hemant Soren के नामांकन को लेकर विवाद सामने आया है, जिसमें उनके खिलाफ नामांकन रद्द करने की मांग की जा रही है। भाजपा उम्मीदवार गमालियल हेंब्रम ने सोरेन पर तीन आरोप लगाए हैं।
पहला आरोप उनकी उम्र को लेकर है। हेंब्रम का कहना है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत ने अपनी उम्र 42 साल बताई थी, जबकि इस बार 24 अक्टूबर 2024 को दाखिल शपथ पत्र में 49 साल की उम्र बताई है। हेंब्रम ने सवाल उठाया है कि पांच साल में सात साल की उम्र कैसे बढ़ सकती है।