हजारीबाग कांड: पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अंबा प्रसाद का राज्यपाल से गुहार

हजारीबाग दुष्कर्म कांड पर बवाल: अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से की CBI जांच की मांग

हजारीबाग में दुष्कर्म कांड पर सियासत तेज: अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से की CBI जांच की मांग

रांची | रिपोर्ट

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस गंभीर मामले को लेकर कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग उठाई।

“सीता” को अब तक नहीं मिला न्याय

अंबा प्रसाद ने राज्यपाल के समक्ष एक और दर्दनाक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि हजारीबाग की ही एक अन्य बच्ची, जिसे उन्होंने “सीता” नाम दिया है, उसके साथ रामनवमी जुलूस के दौरान दुष्कर्म हुआ था। उन्होंने कहा कि कई दिन बीत जाने के बावजूद उस मामले में भी न्याय की दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही है।

पुलिस जांच पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाया कि विष्णुगढ़ की घटना में भी पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर अपराध के बाद भी जांच की रफ्तार धीमी है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में देरी हो रही है।

CBI जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से मांग की—

महिला सुरक्षा पर सरकार घिरी

उन्होंने राज्य में महिला आयोग के गठन की जरूरत पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि महिलाओं के उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई के लिए कोई मजबूत और प्रभावी तंत्र मौजूद नहीं है।

“सीता” नाम देने के पीछे मकसद

अंबा प्रसाद ने कहा कि पीड़िता को “सीता” नाम देने का उद्देश्य समाज को झकझोरना है, ताकि लोग इस घटना की गंभीरता को समझें और न्याय की मांग को मजबूती मिले।

Exit mobile version