Bihar News: बिहार में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 1 अप्रैल से चलेगा राज्यव्यापी अभियान

सीमा से शहर तक सफाई अभियान: 1 अप्रैल से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्यभर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 1 अप्रैल 2026 से यह विशेष अभियान शुरू होगा, जिसके तहत सार्वजनिक जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इस संबंध में प्रधान सचिव सीके अनिल ने सभी जिलों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह अभियान केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य शहरों को व्यवस्थित, स्वच्छ और सुगम बनाना भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार विकास के साथ मानवीय संवेदनाओं का भी पूरा ध्यान रख रही है।

सीमा क्षेत्रों पर खास नजर, नो मैन्स लैंड में सख्ती: Bihar News

सरकार ने भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में अतिक्रमण को गंभीर मामला बताया है। खासकर नो मैन्स लैंड में हो रहे कब्जों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। इन क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय संवेदनशीलता को देखते हुए सर्वे ऑफ इंडिया के साथ संयुक्त सर्वेक्षण भी किया जा रहा है, ताकि सीमांकन स्पष्ट हो सके और अवैध कब्जों को हटाया जा सके।

गरीबों के लिए राहत: पुनर्वास के बाद ही कार्रवाई: Bihar News

सरकार ने साफ किया है कि गरीब और असहाय लोगों के खिलाफ बिना वैकल्पिक व्यवस्था के कार्रवाई नहीं होगी।

यह कदम सरकार के “मानवीय विकास” मॉडल को दर्शाता है, जिसमें केवल कानून नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी भी प्राथमिकता में है।

अधिकारियों की भूमिका तय

अभियान को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाने के लिए जिम्मेदारियां स्पष्ट कर दी गई हैं-

कानून के तहत होगी कार्रवाई

अभियान को बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम, 1956 की धारा 6(1) के तहत चलाया जाएगा। साथ ही पटना उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।

शहरी सौंदर्यीकरण और मॉनिटरिंग पर जोर

इस अभियान को शहरी विकास और सौंदर्यीकरण से जोड़ा गया है। सरकार ने इसके लिए बजट और संसाधन भी उपलब्ध कराए हैं।

ये भी पढ़े: Jharkhand News: रिफाइन तेल ₹45 महंगा, प्लास्टिक 40% उछला, निर्माण लागत बढ़ी

Exit mobile version