
भूषण बाड़ा मामले में JMM विधायक विकास मुंडा का बयान, बोले- साजिश के एंगल से भी हो जांच
रांची: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े नाबालिग के कथित यौन शोषण मामले को लेकर झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक विकास मुंडा और सुदीप गुड़िया ने भी इस मामले में निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास मुंडा ने कहा कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है और किसी भी राजनीतिक दल को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है।
साजिश के पहलू से भी जांच की मांग
विकास मुंडा ने पूरे मामले में साजिश की आशंका जताते हुए कहा कि जांच एजेंसियों को हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है। ऐसे में जांच पूरी होने और सभी तथ्य सामने आने तक धैर्य रखना जरूरी है।
उन्होंने दोहराया कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और किसी भी तरह की जल्दबाजी में निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए।
POCSO एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई का किया जिक्र
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकास मुंडा ने पुलिस की कार्रवाई का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मामले में POCSO एक्ट के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी।
उनके मुताबिक, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से जांच प्रक्रिया पर भरोसा रखने की अपील की।
BJP पर राजनीति और नैरेटिव बनाने का आरोप
विकास मुंडा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी इस मामले को लेकर राजनीतिक नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामले में राजनीतिक बयानबाजी के बजाय तथ्यों और जांच के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए।
उनका कहना था कि जांच पूरी होने से पहले किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं है।
दोषी कोई भी हो, कार्रवाई होनी चाहिए: विकास मुंडा
JMM विधायक ने स्पष्ट किया कि मामले में दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने निष्प



