रांची गैंगरेप केस: ओली विश्वकर्मा और शादाब की बेल पर फैसला 27 मई को
लालपुर दुष्कर्म केस में बड़ा अपडेट, 27 मई को आएगा कोर्ट का फैसला

रांची गैंगरेप केस: आरोपी ओली विश्वकर्मा और शादाब की बेल पर फैसला 27 मई को
रांची: रांची के चर्चित दुष्कर्म मामले में आरोपी मेडिकल स्टूडेंट ओली विश्वकर्मा और शादाब की जमानत याचिका पर सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत 27 मई को जमानत याचिका पर अपना निर्णय सुनाएगी।
बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे दोस्त की बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
इस मामले में आरोपी Oli Vishwakarma, Shadab और अन्य लोगों के खिलाफ लालपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज की गई है।
कोर्ट में पेश हुई केस डायरी
इससे पहले शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान पुलिस ने मामले की केस डायरी अदालत में प्रस्तुत की थी।
पुलिस की ओर से कोर्ट को घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं पीड़िता की ओर से अधिवक्ता पवन रंजन खत्री और अधिवक्ता कीर्ति सिंह ने अदालत में बहस की।
27 मई को आएगा फैसला
सोमवार को बचाव पक्ष, सरकार और पीड़िता की ओर से दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया। अब 27 मई को कोर्ट यह तय करेगी कि दोनों आरोपियों को जमानत मिलेगी या नहीं।



