22 जून को पूरे राज्य में संकल्प दिवस मनाएगी AJSU पार्टी

सभी जिला एवं विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प सभा का होगा आयोजन

रांची। AJSU पार्टी 22 जून को संकल्प दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिला एवं विधानसभा क्षेत्र में संकल्प सभा का आयोजन करेगी। संकल्प दिवस की तैयारियों को लेकर सभी स्तर के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है।

झामुमो महागठबंधन सरकार की विफलताओं से जनता को अवगत कराएंगे: AJSU

इसे लेकर AJSU पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि संकल्प दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक राज्य की मर्यादा एवं जनमन की सुरक्षा के संकल्प के साथ-साथ वैचारिक मूल्यों को बचाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे। संकल्प सभा के माध्यम से सभी नेता एवं पदाधिकारी राज्य की वर्तमान स्थिति तथा झामुमो महागठबंधन सरकार की विफलताओं से जनता को अवगत कराएंगे।

अपने-अपने क्षेत्रों में संकल्प दिवस को सफल बनाने हेतु सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, जिला एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दिया गया है।

साथ ही साथ संकल्प सभा में सभी अनुषंगी इकाई -अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच, अखिल झारखण्ड महिला संघ, अखिल झारखण्ड छात्र संघ, अखिल झारखण्ड श्रमिक संघ, अखिल झारखण्ड किसान संघ, अखिल झारखण्ड अधिवक्ता संघ, अखिल झारखण्ड उद्योग एवं व्यापार संघ, अखिल झारखण्ड पिछड़ा वर्ग महासभा, अखिल झारखण्ड अल्पसंख्यक महासभा, अखिल झारखण्ड अनुसूचित जनजाति महासभा, अखिल झारखण्ड अनुसूचित जाति महासभा एवं कला-संस्कृति प्रकोष्ट के पदाधिकारी शामिल होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री पी.एम. प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की

Exit mobile version