RKDF यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया Parle-G फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण, जानी उत्पादन से सप्लाई चेन तक की प्रक्रिया
Ranchi: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के स्कूल ऑफ कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने औद्योगिक कार्यप्रणाली और आधुनिक उत्पादन तकनीक को समझने के लिए पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण किया। “क्लासरूम से इंडस्ट्री तक, ज्ञान से अनुभव तक” थीम पर आयोजित इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट की प्रक्रिया को करीब से जानने का मौका मिला।
विद्यार्थियों ने समझी बिस्किट निर्माण की पूरी प्रक्रिया
औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कच्चे माल की गुणवत्ता जांच से लेकर स्वचालित उत्पादन प्रणाली, आधुनिक बेकिंग तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, वेयरहाउसिंग और वितरण व्यवस्था तक की जानकारी ली।
फैक्ट्री के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी ब्रांड की सफलता में उत्पाद की गुणवत्ता, अनुशासन, तकनीकी दक्षता, नवाचार और ग्राहकों का विश्वास महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उद्योगों को व्यावहारिक समझ रखने वाले युवाओं की जरूरत: जगन्नाथ झा
पार्ले-जी प्लांट के निदेशक जगन्नाथ झा ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि उद्योगों को ऐसे युवा प्रोफेशनल्स की आवश्यकता है, जिनके पास मजबूत शैक्षणिक आधार के साथ व्यावहारिक समझ और समस्या समाधान की क्षमता हो।
उन्होंने विद्यार्थियों को बदलती तकनीक और औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप लगातार अपने कौशल को अपडेट करने की सलाह दी।
अनुभवात्मक शिक्षा भविष्य की जरूरत: कुलपति
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एस. चटर्जी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप अनुभवात्मक शिक्षा (Experiential Learning) का महत्व लगातार बढ़ रहा है। औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़े गए सिद्धांतों को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़कर समझने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, विश्लेषणात्मक सोच और व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करते हैं।
इंडस्ट्री और शिक्षा के बीच समन्वय पर जोर
कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से इंटर्नशिप, इंडस्ट्री विजिट, लाइव प्रोजेक्ट, विशेषज्ञ व्याख्यान और प्लेसमेंट से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन कर रहा है।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख अंकित प्रकाश ने कहा कि विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए आने वाले समय में अन्य प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों में भी शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाएंगे।
विद्यार्थियों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव
औद्योगिक भ्रमण में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि इस दौरे से उन्हें किताबों में पढ़े गए प्रबंधन सिद्धांतों और वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं के बीच संबंध समझने में मदद मिली। साथ ही उत्पादन और प्रबंधन क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं के बारे में भी जानकारी मिली।
कार्यक्रम में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख अंकित प्रकाश, स्कूल ऑफ कॉमर्स एवं मैनेजमेंट की प्रमुख पूजा गुप्ता, डॉ. रंजीत कुमार, स्मिता सिन्हा, अनिमा और स्मृति सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: पार्ले-जी फैक्ट्री के औद्योगिक भ्रमण के दौरान उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी लेते आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के स्कूल ऑफ कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के विद्यार्थी और शिक्षक।
