विधायक Amba Prasad की पहल पर चट्टी बारियातू परियोजना के विस्थापितों का सर्वे करने की हुई शुरुआत

चट्टी बारियातू परियोजना के विस्थापित मुआवजा, रोजगार समेत अन्य समस्याओं से करा सकते हैं अवगत- Amba Prasad

केरेडारी:- Amba Prasad: दिन बृहस्पतिवार को भी केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम जोरदाग झुमरीटाड मे चट्टी बारियातू कोयला परियोजना से विस्थापित हुए ग्रामीणों के मुआवजा, रोजगार समेत अन्य विभिन्न मांगों को लेकर सर्वे किया गया।

उपायुक्त ने प्रखंड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए इस दिशा में कार्य करने को कहा था : Amba Prasad

ज्ञातव्य हो कि ग्रामीणों द्वारा चट्टी बारियातू परियोजना के खिलाफ मिल रहे लगातार आवेदन पर विगत दिनों विधायक अंबा प्रसाद ने जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर सत्यापन कराने की मांग की थी जिसके बाद उपायुक्त ने प्रखंड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए इस दिशा में कार्य करने को कहा था।

बृहस्पतिवार को भी सर्वे का कार्य किया गया जिसमें स्थानीय लोगों के लगभग 27 आवेदन प्राप्त हुए: Amba Prasad

दिन सोमवार को सर्वे का कार्य शुरू हुआ और इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को भी सर्वे का कार्य किया गया जिसमें स्थानीय लोगों के लगभग 27 आवेदन प्राप्त हुए, सर्वे का कार्य केरेडारी प्रखंड के अंचल निरीक्षक के द्वारा किया गया। विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया कि चट्टी बारियातू एनटीपीसी कोल खनन परियोजना से स्थानीय ग्रामीणों को होने वाली विभिन्न समस्या को देखते हुए परियोजना से संबंधित सभी भू रैयतों की समस्याओं के समाधान हेतु सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया है।

विस्थापित क्षेत्र के ग्रामीण जिन्हें मुआवजा, रोजगार, विस्थापन, पुनर्वास संबंधित किसी भी तरह की समस्या हो तो वह अपना पक्ष व लिखित आवेदन सर्वे के दौरान रख सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: DM मॉब लिंचिंग मामले में जेल से छूटा बिहार का डॉन Anand Mohan

 

 

↑
Exit mobile version