राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं CM हेमन्त सोरेन ने डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
admin
Ranchi: CM Hemant Soren: बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें पूरा राष्ट्र नमन कर रहा है।
बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन। बाबा साहेब ने देश को ऐसा संविधान दिया जहां हर वर्ग, हर समाज, चाहे वो अमीर हो या गरीब – एक दूसरे को सम्मान देता है।
आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का दिन है। बाबा साहेब हम सभी के लिए गौरव के प्रतीक हैं।
बाबा साहेब मजबूत इरादों के शख्सियत थे: CM Hemant Soren
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची के डोरंडा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब मजबूत इरादों के शख्सियत थे। वे एक महान शिक्षाविद, विधिवेत्ता और समाज सुधारक थे।
उन्होंने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो सभी वर्ग और तबके को सम्मान देता है। उनका व्यक्तित्व और विचार हर किसी के लिए अनुकरणीय हैं।