मिशन लाइफ एवम् जैव विविधता संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए Jagrukta Rath को दिखाई गई हरी झंडी
admin
Ranchi: Jagrukta Rath: मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के साथ-साथ जैव विविधता संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए डॉ. संजय श्रीवास्तव, IFS, PCCF & HOFF, झारखंड ने सभी वरिष्ठ वन अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ वन भवन, डोरंडा, रांची से आज शाम 6.00 बजे जागरूकता वाहन “जागरूकता रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Jagrukta Rath: जागरूक करने के लिए फिल्म और वीडियो क्लिप और जागरूकता संदेश दिखाए जायेंगे
यह जागरुकता रथ रांची शहर और आस-पास के उपनगरीय क्षेत्रों के शॉपिंग मॉल, बाजार, हाट बाजार जैसे स्थानों पर घूमेगा जहां लोग सुबह-शाम इकट्ठा होते हैं। इस जागरूकता रथ में मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के साथ-साथ जैव विविधता संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्म और वीडियो क्लिप और जागरूकता संदेश दिखाए जायेंगे।