पीआरपी और बीएपी के 4 सूत्री मांगों के लिए विधायक Amba Prasad ने सदन में उठाया मामला

रांची:- दिन बुधवार को झारखंड विधानसभा शीत सत्र के तीसरे दिन विधायक अंबा प्रसाद (Amba Prasad)विधायक ने पीआरपी और बीएपी के 4 सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए जरूरी कदम उठाने हेतु विधानसभा में मामला उठाया।

Amba Prasad चार सूत्री मांगो को लेकर विगत 10 दिनों से राजभवन गेट के समीप धरना प्रदर्शन कर रही हैं

उन्होंने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ के बैनर तले जेएसएलपीएस में कार्यरत लगभग 1200 पीआरपी और बीएपी सम्मानजनक मानदेय वृद्धि, पूर्व की भांति उनके व्यक्तिगत खाता में मानदेय, निश्चित अवधि में प्रत्येक माह भुगतान और एचआर पॉलिसी का लाभ दिए जाने की चार सूत्री मांगो को लेकर विगत 10 दिनों से राजभवन गेट के समीप धरना प्रदर्शन कर रही हैं।

अंबा प्रसाद ने राज्य सरकार से मांग किया कि राज्य में जेएसएलपीएस के अंतर्गत कार्यरत पीआरपी और बीएपी की मांगो को पूरा करने के लिए ज़रूरी कदम उठाया जाए।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: चचेरे भाई की हत्या कर शरीर के अंगों को जंगल मे फ़ेका

Exit mobile version