HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

युवा सपनों का सौदा नहीं होने देंगे: Sudesh Mahto

झारखंड का सौदा करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी

रांची: Sudesh Mahto: जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने झारखंड में साढ़े चाल साल के कार्यकाल में सिर्फ नीतियों पर राजनीति की है। इससे युवा वर्ग के सपने कुचले गये हैं। युवा सपनों का सौदा नहीं होने देंगे।

यह सरकार स्थानीय, नियोजन और विस्थापन नीति बनाने में विफल रही है: Sudesh Mahto

झारखंड का सौदा करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार ही इस सरकार की पहचान है। इन्होंने झारखंड की अस्मिता और छवि को धूमिल किया है। यह सरकार स्थानीय, नियोजन और विस्थापन नीति बनाने में विफल रही है।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत फुसरो और कतरास में आयोजित पदयात्रा के दौरान कही। पदयात्रा में पार्टी कई पदाधिकारी समेत हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता शामिल हुई।

गिरिडीह की जनता का यह प्यार, स्नेह और आशीर्वाद हमारी ताकत है: Sudesh Mahto

उन्होंने कहा कि आज इस पदयात्रा में लोगों का जो अपार जनसमर्थन मिला है वो गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से हमारे प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के अभूतपूर्व जीत की गवाही दे रहा है। गिरिडीह की जनता का यह प्यार, स्नेह और आशीर्वाद हमारी ताकत है। जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सुखद परिणाम राज्य की सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत के साथ देखने को मिलेगा।

सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा कर रही है। झारखंड में सत्ता में आने से पहले इन्होंने यहां के बेरोजगार युवाओं को हर वर्ष पांच लाख नौकरियां देने की बात कही थी, आज साढ़े चार साल के बाद भी यह आंकड़ा दस हजार नौकरियों तक भी नहीं पहुँच पाया है। इनकी मंशा केवल जनता को दिग्भ्रमित कर उनका मत हासिल करना है।

एक तरफ मोदी जी का करिश्माई चेहरा है तो दूसरी ओर कोई चेहरा ही नहीं: Sudesh Mahto

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व में वैश्विक पटल पर देश का नाम रोशन किया है। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पूरे देश को विकास की गारंटी दी है। इसी गारंटी के साथ 2047 तक विकसित भारत के अपने संकल्प को हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री का चुनाव है। एक तरफ मोदी जी का करिश्माई चेहरा है तो दूसरी ओर कोई चेहरा ही नहीं। उनके न पास न नेता है न ही देश को आगे ले जाने के लिए कोई नीति।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Swati Maliwal विवाद: बिभव कुमार ने ‘मारपीट’ मामले में AAP सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button