नई दिल्ली: देश में आयोजित विश्वस्तरीय फूड एक्सपो (World Food India 2025) में झारखंड अपनी फूड और प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को प्रदर्शित कर रहा है।
देश में आयोजित होने वाले विश्वस्तरीय फूड एक्सपो (वर्ल्ड फूड इंडिया) में झारखंड प्रदेश के फूड इंडस्ट्री और प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को प्रदर्शित कर रहे झारखंड मंडप का आज दिनांक 25.09.2025 को विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास… pic.twitter.com/3a1LLEJGDK
— Office of Resident Commissioner, Jharkhand Bhawan (@RCJharkhand) September 25, 2025
गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में झारखंड मंडप का उद्घाटन करते हुए उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने उद्यमियों से राज्य में निवेश करने और यहां के खाद्य पदार्थों को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान किया।
World Food India 2025: झारखंड के व्यंजनों और उत्पादों पर जोर
मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड के व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट हैं, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी हैं। उन्होंने मडुआ और उड़द दाल जैसे स्थानीय उत्पादों का जिक्र किया और कहा कि ये दुनिया में अपनी जगह बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य का मिशन ‘स्वादिष्ट भोजन, स्वस्थ शरीर’ है और इस मिशन से जुड़ने के लिए उन्होंने सभी उद्यमियों से अपील की।
यह भी पढ़े: झारखंड में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CM Hemant Soren ने दिया निर्देश
मंत्री ने कहा कि झारखंड अपने वनोपज के लिए भी प्रसिद्ध है, जिसमें खाद्य पदार्थों के अलावा तसर भी अपनी खास पहचान रखता है। उन्होंने मिलावट और नकली उत्पादों की बढ़ती समस्या पर भी चिंता जताई और कहा कि इससे निपटने के लिए प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के उत्पादन पर ध्यान देने की जरूरत है।

World Food India 2025: एक्सपो सीखने और सिखाने का बेहतरीन मंच
संजय प्रसाद यादव ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 को ‘नई बातें सीखने और अपनी बातें दुनिया तक पहुंचाने का बेहतरीन मंच’ बताया। उन्होंने झारखंड के लोगों से स्थानीय खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ाने और उनकी विशेषताओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर उद्योग निदेशक विशाल सागर सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े: Sonam Wangchuk की संस्था का FCRA लाइसेंस रद्द, केंद्र का बड़ा एक्शन
