HeadlinesCrimeJharkhandNationalStatesTrending

सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड के तार धनबाद से जुड़े, फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा

पश्चिम बंगाल पुलिस की जांच धनबाद तक पहुंची, SAIL कर्मी से पूछताछ

सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड की जांच धनबाद तक पहुंची, फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा

सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब धनबाद तक पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस की जांच में हत्या में इस्तेमाल बाइक के नंबर का लिंक धनबाद से जुड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस ने पाथरडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पूछताछ की।

बाइक नंबर से खुला बड़ा सुराग

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या में इस्तेमाल बाइक पर लगा नंबर चासनाला में कार्यरत SAIL कर्मी विभाष कुमार भट्टाचार्य की बाइक का है। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार देर रात उन्हें पाथरडीह थाना बुलाकर कई घंटों तक पूछताछ की।

पुलिस टीम ने उनके चासनाला स्थित घर पहुंचकर बाइक का सत्यापन भी किया।

CCTV जांच में सामने आई सच्चाई

पूछताछ में विभाष कुमार भट्टाचार्य ने बताया कि संबंधित बाइक उनके घर पर ही मौजूद है। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के समय वह अपने कार्यालय में मौजूद थे।

कार्यालय परिसर में लगे CCTV कैमरों की जांच में भी उनकी मौजूदगी की पुष्टि हुई।

अपराधियों ने इस्तेमाल की फर्जी नंबर प्लेट

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हमलावरों ने दूसरी बाइक पर विभाष की बाइक का नंबर इस्तेमाल किया था। जांच में दोनों बाइकों के मॉडल और रंग में भी अंतर पाया गया।

इसके बाद पुलिस ने विभाष कुमार भट्टाचार्य को क्लीन चिट देते हुए छोड़ दिया।

6 मई को हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 6 मई की रात पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बताया गया कि दो बाइक पर सवार बदमाशों ने कार के पास पहुंचकर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से फायरिंग की थी, जिसमें चालक भी घायल हो गया था।

SIT कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने सात सदस्यीय SIT का गठन किया है। जांच एजेंसियां हत्या के पीछे की साजिश, हमलावरों और इस्तेमाल किए गए वाहनों की जानकारी जुटाने में लगी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button