‘JMMSY’ के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह सम्मान राशि

दिसंबर से ढाई गुना बढ़ेगी सम्मान राशि, 53 लाख महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ

Ranchi: JMMSY: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत दी जाने वाली सम्मान राशि को बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

दिसंबर से महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की राशि मिलेगी, जिससे हर महिला को सालाना 30,000 रुपये का लाभ मिलेगा। इस योजना से 53 लाख से अधिक महिलाओं को सीधा फायदा होगा।

JMMSY: कैबिनेट में जल्द होगी मंजूरी, वित्तीय बोझ के बावजूद सरकार ने लिया बड़ा निर्णय

यह प्रस्ताव सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूर होने की संभावना है। हालांकि इस योजना के विस्तार से सरकार पर 16.5 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा, सरकार ने इसे महिलाओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना है। इससे पहले, इस योजना पर 6720 करोड़ रुपये का खर्च होता था।

 

JMMSY: महिलाओं की मांग और मंईयां सम्मान यात्रा का असर

‘मंईयां सम्मान यात्रा’ के चार चरण पूरे होने के बाद महिलाओं ने सम्मान राशि बढ़ाने की मांग की थी। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की सिफारिश पर यह निर्णय लिया जा रहा है। मंत्री बेबी देवी ने भी इस वृद्धि की घोषणा विभिन्न मंचों से की थी, जिसे अब आधिकारिक रूप देने की तैयारी है।

चुनावी दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण फैसला

राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाली इस योजना के तहत अब तक उन्हें प्रति माह 1000 रुपये दिए जा रहे थे, जिसे तीन किस्तों में बांटा गया था। चौथी किस्त छठ पर्व के अवसर पर महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी।

 

 

 

यह भी पढ़े: Rahul Gandhi के संभावित झारखंड दौरे के संकेत

Exit mobile version