हेमंत सरकार में हो रही होनहार आदिवासी युवक युवतियों की हत्या: Babulal Marandi

48 घंटे में अपराधियों को पकड़ने का दिया अल्टीमेटम

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। श्री मरांडी ने बीती रात माकपा के युवा नेता सुभाष मुंडा की रांची के दलादली में हुई हत्या पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी।

आए दिन राज्य के होनहार आदिवासी युवक युवतियों की हत्या हो रही है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री का दंभ भरने वाले हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य का आदिवासी असुरक्षित है। आए दिन राज्य के होनहार आदिवासी युवक युवतियों की हत्या हो रही है।

श्री मरांडी ने कहा कि इस सरकार की शुरुवात ही आदिवासियों की हत्या से हुई है। आए दिन आदिवासी बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म बलात्कार और हत्या की घटनाएं हो रही।

घटना में संलिप्त अपराधियों को 48घंटे के भीतर पकड़ने का अल्टीमेटम: Babulal Marandi

सुभाष मुंडा की हत्या पर उन्होंने कहा कि कार्यालय के बाहर हत्या करना यह अपराधियों का दुस्साहस है। इस प्रकार की घटनाओं को पेशेवर अपराधी ही अंजाम दे सकते हैं। इसलिए पुलिस को तुरंत एक्शन में आकर अपराधी को पकड़ना चाहिए। उन्होंने घटना में संलिप्त अपराधियों को 48घंटे के भीतर पकड़ने का अल्टीमेटम दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस स्व सुभाष मुंडा मोबाइल कॉल डिटेल अपराधियों तक पहुंचने में सहायक हो सकता है।इसलिए पुलिस को इसपर गंभीरता दिखानी चाहिए।

होनहार दारोगा रूपा तिर्की,संध्या टोपनो,उमेश कच्छप जैसे आदिवासी युवक युवतियों की हत्या हो चुकी है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि राज्य में स्व सुभाष मुंडा के पूर्व होनहार दारोगा रूपा तिर्की,संध्या टोपनो,उमेश कच्छप जैसे आदिवासी युवक युवतियों की हत्या हो चुकी है। जो नौकरी,व्यवसाय या सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके थे।

श्री मरांडी ने कहा कि दुर्दांत अपराधी जेल से ही अपने गुर्गों को दिशा निर्देश दे रहे। अपराध को अंजाम दे रहे इसलिए ऐसे जेल में बंद अपराधियों को भी राज्य सरकार बाहर भेजे।

 

यह भी पढ़े: वर्तमान सरकार नीति एवं नियोजन में विफल, मुख्यमंत्री सिर्फ अखबार में सुर्खियां बटोरना चाहते हैं- सुदेश महतो

Exit mobile version