‘Tumbbad’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया

Tumbbad: करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद चर्चा में है लेकिन उसकी कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।

वहीं 6 साल पहले रिलीज हुई हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘Tumbbad’ ने री-रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ‘तुम्बाड’, जिसने पहले ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी, अब करीना की नई फिल्म पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

‘द बकिंघम मर्डर्स’ की शुरुआत धीमी रही

करीना कपूर के फैंस उनकी फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिसमें उन्होंने एक जासूस ‘जसमीत भामरा’ का किरदार निभाया है। इस किरदार के लिए करीना को सराहना तो खूब मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई इससे मेल नहीं खा रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर केवल 1.15 करोड़ रुपए की कमाई की जोकि काफी कम मानी जा रही है। दूसरे दिन में कुछ सुधार हुआ और फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया जबकि तीसरे दिन यह आंकड़ा 2.20 करोड़ रुपए तक पहुंचा।

‘Tumbbad’ का शानदार प्रदर्शन

इसके विपरीत हॉरर और फैंटेसी का अनूठा मिश्रण पेश करने वाली फिल्म ‘तुम्बाड’ जिसे 6 साल बाद फिर से रिलीज किया गया ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की। री-रिलीज के पहले दिन ही 1.65 करोड़ रुपए की ओपनिंग के साथ फिल्म ने दमदार शुरुआत की। दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 2.65 करोड़ हो गया और तीसरे दिन फिल्म ने 3.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

तीन दिन की कमाई का मुकाबला

‘द बकिंघम मर्डर्स’ और ‘तुम्बाड’ के तीन दिनों की कमाई का तुलनात्मक आंकड़ा काफी दिलचस्प है:

‘द बकिंघम मर्डर्स’

पहला दिन: 1.15 करोड़ रुपए

दूसरा दिन: 1.95 करोड़ रुपए

तीसरा दिन: 2.20 करोड़ रुपए
कुल- 5.30 करोड़ रुपए

‘Tumbbad’ (री-रिलीज)

पहला दिन: 1.65 करोड़ रुपए

दूसरा दिन: 2.65 करोड़ रुपए

तीसरा दिन: 3.04 करोड़ रुपए

कुल- 7.34 करोड़ रुपए

‘द बकिंघम मर्डर्स’ भले ही एक अनूठी मर्डर मिस्ट्री हो और करीना कपूर के अभिनय को खूब सराहा जा रहा हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई धीमी रही है। इसके विपरीत ‘तुम्बाड’, जिसे पहले ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल चुका है, ने री-रिलीज होकर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है और करीना की फिल्म पर भारी पड़ रही है। अब देखना यह होगा कि आगे के दिनों में *’द बकिंघम मर्डर्स’* अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या नहीं।

 

यह भी पढ़े: चेन्नई में Jharcraft हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एक्सपो का उद्घाटन

 

Exit mobile version