लोकतंत्र में धमकी वाली नीति नही चलेगी: Pradip Sinha

भाजपा भ्रष्टाचार का भूत उतारना जानती है

Ranchi: Pradip Sinha: झारखण्ड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर तथा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की द्वारा मारकर टांग तोड़ देने तथा दौड़ा दौड़ा कर पीटने वाली बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

भाजपा उसी समवैधानिक अधिकार तथा विपक्षी दल की धर्म को निभा रही है: Pradip Sinha

प्रदेश के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा जी ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस वालो को लोकतंत्र की नीति रीति से कुछ भी लेना देना नही। भाजपा द्वारा सरकार के भ्रस्टाचार के खिलाफ शुरू की गई आंदोलन से इतने बौखला गए है कि इन्हें यह भी याद नही रहा है कि लोकतंत्र में विपक्षी दल के द्वारा सरकार के खिलाफ आंदोलन करना संवैधानिक अधिकार है। भाजपा उसी समवैधानिक अधिकार तथा विपक्षी दल की धर्म को निभा रही है।

कहा कि हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार का भूत पकड़ लिया है। भाजपा कार्यकर्ता भूत को उतारना जानते हैं।

आंदोलन तब तक चलेगी जब तक भाजपा राज्य की भ्रस्ट हेमन्त सरकार को उखाड़ नही फ़ेंकती है: Pradip Sinha

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो इस मुगालते में न रहे कि भाजपा के कार्यकर्ता आपकी गीदड़ भभकी से डरने वाले है। अब भाजपा की भ्रस्टाचार के खिलाफ शुरू की गई आंदोलन तब तक चलेगी जब तक भाजपा राज्य की भ्रस्ट हेमन्त सरकार को उखाड़ नही फ़ेंकती है।

कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जैसे को तैसा जवाब देना भी जानते हैं लेकिन पार्टी लोइतांत्रिक मूल्यों में विश्वास और आस्था रखती है। हम राजनैतिक मर्यादाओं का पालन कर रहे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Twitter ने भारत में 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को निकाला, पूरी मार्केटिंग टीम बर्खास्त

Exit mobile version