TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

झारखंड की जनता भाजपा के आरोप पत्र पर नहीं, हेमंत सरकार के कामों पर भरोसा करती है : Vinod Pandey

6 साल की बुनियाद और विकास को कलंकित करने की कोशिश कर रही है : विनोद पांडेय

Ranchi: सत्ताधारी दल झामुमो ने भाजपा द्वारा जारी आरोप पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो महासचिव Vinod Pandey ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि हेमंत सरकार पर लगाए गये सभी आरोप राजनीतिक हताशा की उपज हैं।

भाजपा झारखंड की जनता को फिर से भ्रमित करना चाहती है, परंतु जनता सब कुछ देख रही है। यह वही भाजपा है जिसने 19 साल सत्ता में रहकर गरीब, आदिवासियों, किसानों और युवाओं के लिए कुछ नहीं किया और आज विकास को कलंकित करने की कोशिश कर रही है।

Vinod Pandey ने कहा कि भाजपा का आरोप पत्र झूठ और अतिशयोक्ति का मिश्रण है, जिसमें न विकास दिखता है, न झारखंड की वास्तविकता। उन्होंने कहा कि 7 गारंटी पर धोखे की बात करने वाली भाजपा अपना शासन याद करे। भाजपा ने 5 साल तक राज्य में एक भी नई सामाजिक सुरक्षा योजना नहीं शुरू की।

आज हेमंत सरकार करीब 50 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत सम्मान राशि दे रही है। 2500 रुपये मासिक डीबीटी के रूप में सीधा खाते में भेजे जा रहे हैं, जो देश में किसी भी राज्य की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष सहायता योजना है। यह धोखा नहीं, भरोसा है।

Vinod Pandey: कर्मचारी हित से भाजपा को परेशानी क्यों?

उन्होंने कहा – पहली बार राज्य कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, महंगाई भत्ता बढ़ोतरी, पेंशनभोगियों को राहत—ये सभी निर्णय भाजपा सरकार ने कभी लेने की हिम्मत नहीं की।

शिक्षा–स्वास्थ्य में तेज कदम, भाजपा बोलने लायक नहीं: Vinod Pandey

6 नए पोर्टल, टेक–बी कार्यक्रम, सैकड़ों शिक्षकों की नियुक्ति, 480 स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशाला की स्वीकृति—ये सब 1 साल में हुआ।

भाजपा अनाज की बात करती है, हकीकत भूली है। जब पूरे देश में गरीब अनाज के लिए लाइन में थे, तब यही भाजपा केंद्र में महंगाई बढ़ाकर मजदूरों का पेट काट रही थी। दूसरी तरफ झारखंड में लाखों परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा, गैस सब्सिडी, और राहत योजनाओं पर सरकार लगातार काम कर रही है।

रोजगार और बहाली पर भ्रम फैलाने की कोशिश: Vinod Pandey

8791 नियुक्ति पत्र युवाओं को सम्मानजनक आजीविका है। भाजपा बताये कि उसके शासन में कितनी बहालियाँ हुईं? उस समय तो परीक्षा घोटाले, पेपर लीक और नियुक्ति बंदी ही पहचान थे।

आदिवासियों के नाम पर राजनीति बंद करे भाजपा: Vinod Pandey

विनोद पांडेय ने कहा भाजपा बताये कि आदिवासियों की जमीन, उनकी संस्कृति, भाषा और संसाधनों को सबसे ज्यादा किसने लूटा? सबसे ज्यादा खनन लूट, सबसे ज्यादा विस्थापन और सबसे ज्यादा पुलिसिया दमन भाजपा काल में हुआ। आज वे आदिवासियों की बात करके मगरमच्छ के आँसू बहा रहे हैं।

विकास को घोटाला बता रही भाजपा : Vinod Pandey

झामुमो महासचिव ने कहा कि भाजपा हर उस विभाग में घोटाला बताती है जहां विकास हो रहा है। भाजपा ने 19 साल में भ्रष्टाचार की ऐसी जमीन तैयार की थी, जिस पर आज भी कई विभागों में सुधार का काम चल रहा है। हेमंत सरकार ने ई–गवर्नेंस, वित्तीय मॉनिटरिंग, टेंडर प्रक्रिया सुधार और डिजिटलीकरण पर बड़े कदम उठाए हैं।

सरकार की उपलब्धियों पर झामुमो का जोर

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा आरोप लगा रही है, पर जनता के सामने ये ठोस उपलब्धियाँ हैं:
47 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि

राज्य कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा, DA में वृद्धि

शिक्षा क्षेत्र में नए पोर्टल, नए कॉलेज भवन, विज्ञान लैब
975 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्त—कई चरणों में सैकड़ों बहालियां
टेक–बी कार्यक्रम से आईटी में रोजगार

  • बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में 26 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
  • नेतरहाट जंगल सफारी, मसानजोर रिसॉर्ट, नए योजनाओं का शुभारंभ
  • सड़क–पुल, बिजली परियोजनाओं में प्रगति की रफ्तार
  • दुमका में ‘झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट’ की शुरुआत
  • गिग वर्कर कानून और फैक्टरी संशोधन से श्रमिकों को संरक्षण

झारखंड बदला है, बदलेगा—भाजपा गए जमाने की बात

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा डर और झूठ के सहारे राजनीति कर रही है। लेकिन झारखंड की जनता विकास देख रही है। हेमंत सरकार जन–सुरक्षित, श्रमिक–केंद्रित, महिला–सम्मान आधारित और संस्थागत सुधारों पर काम करने वाली सरकार है।

 

 

 

यह भी पढ़े: IITF 2025: दिल्ली में छाया झारखंड का ‘माइनिंग टूरिज्म’, वर्चुअल रियलिटी में पतरातू और देवघर के दर्शन को उमड़ी भीड़

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button