सरकारी बंगले को लेकर सम्राट चौधरी, राबड़ी देवी आमने-सामने

बंगला खाली होगा, कोई माई का लाल नहीं रोक सकता’: CM सम्राट चौधरी का राबड़ी देवी को जवाब

‘बंगला खाली होगा, कोई माई का लाल नहीं रोक सकता’: CM सम्राट चौधरी का राबड़ी देवी को जवाब, बिहार की राजनीति गरमाई

पटना: बिहार में सरकारी बंगले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मुजफ्फरपुर में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा,
“कुछ लोगों को लगता है कि बंगला खाली नहीं होगा। पक्का खाली होगा। धरती पर कोई माई का लाल इसे रोक नहीं सकता।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में लोकतंत्र है, कोई राजतंत्र नहीं। जो गुंडागर्दी करेगा, उसे जेल भेजा जाएगा।

राबड़ी देवी ने दी थी खुली चुनौती

दरअसल बिहार सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया है।

इस पर राबड़ी देवी ने कहा था कि वे बंगला खाली नहीं करेंगी। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर खाली कराना है तो फोर्स बुलाकर करा ले।

राबड़ी देवी फिलहाल उसी सरकारी आवास में रह रही हैं, जहां Lalu Prasad Yadav और Tejashwi Yadav भी रहते हैं।

“बंगला किसी की बपौती नहीं”

सम्राट चौधरी ने शेखपुरा में भी लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी बंगला किसी की निजी संपत्ति नहीं है।

उन्होंने कहा,
“मैं खुद कई बार मंत्री रहा, लेकिन छोटे घर में रहा। मुख्यमंत्री आवास में भी मैंने कहा कि बाहर लिख दीजिए यह लोकसेवक का आवास है।”

नीतीश कुमार भी हुए एक्टिव

इस पूरे विवाद के बीच Nitish Kumar ने भी हस्तक्षेप किया है।

उन्होंने भवन निर्माण मंत्री Lesi Singh को तलब कर मामले की जानकारी ली।

इसके बाद डिप्टी सीएम और पार्टी नेताओं के साथ भी बैठक की गई।

क्या है पूरा विवाद?

बिहार सरकार ने नवंबर 2025 में राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया था।

इसके बावजूद अब तक उन्होंने 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला खाली नहीं किया है।

सरकार ने हाल ही में दोबारा नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर आवास खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।

नए आवंटित मंत्री ने भी उठाया सवाल

यह बंगला अब बिहार सरकार के मंत्री Nand Kishore Ram को आवंटित किया गया है।

मंत्री ने कहा कि उन्हें नियम के अनुसार आवास मिला है और अब सरकार को तय करना है कि आगे क्या कार्रवाई होगी।

RJD का पलटवार

राबड़ी देवी की बेटी Rohini Acharya ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने लिखा कि लालू यादव करोड़ों लोगों के नेता हैं और उन्हें घर से निकालने की राजनीति की जा रही है।

Exit mobile version