Shibu Soren के श्राद्ध कर्म का दसवां दिन, सीएम हेमंत सोरेन ने पूरे किए विधान

मुख्यमंत्री ने परिजनों संग दिवंगत आत्मा की शांति हेतु किए पारंपरिक अनुष्ठान

Shibu Soren: नेमरा, रामगढ़ – दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पारंपरिक श्राद्ध कर्म के आज दसवें दिन भी अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए स्थानीय पारंपरिक विधान पूरे किए। परिवार के सदस्यों ने इस दौरान एक बार फिर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Shibu Soren

Shibu Soren News: परिजनों के साथ हुई सलाह-मशविरा

श्राद्ध-कार्यक्रम के अनुष्ठानों को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती दीपमनी सोरेन के साथ सलाह-मशविरा किया। उन्होंने आगे के श्राद्ध-कार्यक्रमों और अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की। परिवार इस दुख की घड़ी में एकजुट होकर सभी धार्मिक और पारंपरिक अनुष्ठानों को पूर्ण कर रहा है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु Shibu Soren, अंतिम जोहार के लिए उमड़ा जनसैलाब

 

Exit mobile version