TrendingBiharHeadlinesPoliticsStates

Tejashwi Yadav का बड़ा ऐलान: बिहार में बनेगा 2000 एकड़ में विश्वविद्यालय, छात्रों के लिए मुफ्त परीक्षा और यात्रा सुविधा का वादा

पटना – Tejashwi Yadav: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज़ हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को छात्र-युवा संसद कार्यक्रम के दौरान छात्रों और युवाओं के लिए कई बड़े वादे किए।

पटना स्थित बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में तेजस्वी ने “कलम बांटने” के प्रतीकात्मक कार्यक्रम के ज़रिए युवाओं से सीधे संवाद किया और उन्हें आगामी चुनाव में बदलाव की जिम्मेदारी सौंपी।

Tejashwi Yadav News: शिक्षा क्षेत्र में वादों की बौछार

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो:

  • 2000 एकड़ भूमि पर विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
  • राज्य में “एजुकेशन सिटी” विकसित की जाएगी, जो उच्च शिक्षा और शोध का केंद्र बनेगा।
  • सभी सरकारी हाईस्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।
  • विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों में कमजोर छात्रों को घर जाकर शिक्षक अतिरिक्त समय देंगे।
  • परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा
  • छात्रों के आवागमन का खर्च भी सरकार वहन करेगी।
  • परीक्षाएं समय पर होंगी और पेपर लीक की घटनाएं नहीं होंगी।

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav: स्वास्थ्य और विकास का वादा

तेजस्वी यादव ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार बनने पर:

  • सरकारी अस्पतालों में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • पांच वर्षों के भीतर बिहार को विकसित राज्य के रूप में बदला जाएगा।

Tejashwi Yadav: चुनाव आयोग और सरकार पर हमला

तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा:

  • सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को आर्म्स लाइसेंस देकर राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है।
  • भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद चरम पर है।
  • चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रहा है।
  • गरीबों के नाम मतदाता सूची से जानबूझकर हटाए जा रहे हैं, इस पर युवाओं को सजग रहने की अपील की।
  • उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आंदोलन होगा, ताकि किसी गरीब का नाम मतदाता सूची से ना कटे।

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने युवाओं और छात्रों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े और जनहितकारी वादे किए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक पारदर्शिता पर उनका फोकस दिख रहा है। अब देखना यह होगा कि जनता इन वादों को किस रूप में लेती है और आने वाले समय में चुनावी समीकरण कैसे बदलते हैं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: आरक्षण और स्थानीय नीति पर आजसू की राजनीति दोहरी और अवसरवादी — Vinod Kumar Pandey

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button