BiharHeadlinesPoliticsStatesTrending

Bihar Chunav से पहले JDU को बड़ा झटका, कोसी के नेता संजय चौहान राजद में शामिल

पटना : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav) से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।

कोसी स्नातक क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी रहे संजय चौहान ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ग्रहण कर ली। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री बीमा भारती, आलोक मेहता, रण विजय साहू और भूदेव चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। संजय चौहान के पार्टी में आने को राजद ने संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक विस्तार से जोड़ा है।

Bihar Chunav: संजय चौहान ने क्या कहा?

राजद में शामिल होने के बाद संजय चौहान ने कहा, “मैं पिछले 25 वर्षों से शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा हूं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।” उन्होंने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के प्रति अपना विश्वास जताया।

यह भी पढ़े: Caste Census: जातीय गणना पर केंद्र के फैसले में क्या है नीतीश कुमार की भूमिका?

Bihar Chunav: प्रभाकर मिश्र का पलटवार

इधर, भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि, “तेजस्वी को यह गलतफहमी है कि उनके हो-हल्ला करने से सरकार की नीतियां बदल जाएंगी। उन्हें लगता है कि हरा कपड़ा पहनने से सावन और काला साफा बांधने से रात आ जाती है।”

उन्होंने कहा कि पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग को हक दिलाना एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। जातीय जनगणना या अन्य माध्यमों से सरकार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा, “जिस लालू यादव की भ्रष्टाचार की जमीन पर तेजस्वी पले-बढ़े हैं, अब उसी के मुंह पर ताला जड़ दिया गया है।”

मुख्य बिंदु:

  • जदयू नेता संजय चौहान समर्थकों सहित राजद में शामिल
  • तेजस्वी यादव ने कहा: “राजद का जनाधार होगा मजबूत”
  • भाजपा ने तेजस्वी पर किया कटाक्ष: “हल्ला करने से नीति नहीं बदलती”
  • एनडीए सरकार की प्राथमिकता पिछड़ों को हक दिलाना: प्रभाकर मिश्र

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Caste Census को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button