HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Hemant Soren की नई सरकार में शामिल होंगे 5 नए चेहरे

झारखंड में Hemant Soren के नेतृत्व वाली नई सरकार का गठन जोर-शोर से जारी है। इंडिया गठबंधन के घटक दलों झामुमो, कांग्रेस, और राजद की अलग-अलग बैठकों के बाद, संयुक्त विधायक दल की बैठक में सोरेन को गठबंधन का नेता चुना गया।
संभावित मंत्रिमंडल में झामुमो के मुख्यमंत्री समेत छह मंत्री, कांग्रेस के चार और राजद का एक मंत्री शामिल हो सकते हैं। माले के लिए भी एक पद दिए जाने की संभावना है।

Hemant Soren Sarkar: झामुमो कोटे से पुराने और नए नाम

हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में झामुमो कोटे से दीपक बिरुवा, हफीजुल हसन, और रामदास सोरेन के फिर से मंत्री बनने की संभावना है। महिला कोटे से लुईस मरांडी या सविता महतो में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। सामान्य सीटों से अनंत प्रताप देव और रवींद्र नाथ महतो जैसे नए चेहरे संभावित हैं।

Hemant Soren Sarkar: कांग्रेस में समीकरण साधने की कोशिश

कांग्रेस इस बार प्रमंडल और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए उत्तरी छोटानागपुर से मंत्री बनाने की तैयारी कर रही है। पिछले मंत्रिमंडल में यहां से कोई प्रतिनिधित्व नहीं था। इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, और प्रदीप यादव जैसे प्रमुख नामों में से अधिकतम दो को जगह मिल सकती है। दीपिका के बाहर होने पर ममता देवी या जयमंगल सिंह को मौका दिया जा सकता है।

राजद और माले के दावेदार

राजद कोटे से सुरेश पासवान, संजय प्रसाद यादव, और संजय कुमार सिंह यादव में से किसी एक को मंत्री बनाया जाएगा, जिसमें सुरेश पासवान सबसे आगे हैं। माले के अरूप चटर्जी को भी मंत्री बनने का मौका मिल सकता है, जिससे इंडिया गठबंधन का संतुलन और मजबूत होगा।

यह भी पढ़े: इंडिया ब्लॉक और Hemant Soren के शानदार प्रदर्शन की 5 प्रमुख वजहें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button