Sushma Swaraj एक प्रखर वक्ता, सशक्त प्रशासक के साथ एक जननेता भी थी: Karamveer Singh
admin
Ranchi: आज दिनांक 14/02/23 को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की वरिष्ठ नेता,प्रखर वक्ता स्व सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) जी की 71वीं जन्मदिवस मनाई गईl
पूर्व विदेश मंत्री, प्रखर वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ, महिला सशक्तीकरण की अदम्य मिसाल, एवं पद्मविभूषण से अलंकृत श्रद्धेय सुषमा स्वराज जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री श्री @bjpkarmveer जी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। pic.twitter.com/9U25MO9rl1
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में सुषमा स्वराज जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी ने कहा कि सुषमा स्वराज एक सच्ची देशभक्त थी,अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया, वे जमीनी स्तर पर काम करते हुए देश के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दियाl
उन्होंने कई विपरीत परिस्थिति में भी हिम्मत से काम करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय बिना किसी भय,दबाव के निर्भीक होकर काम किया जो समाज के लिए मिल का पत्थर साबित हुआl
विदेश मंत्री रहते हुए कई काम ऐसा किया जो आज तक लोग नही किया तथा यह साबित किया कि महिला किसी से कम नहीं कोई भी दायित्व का निर्वहन बखूबी कर सकती है मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रदीप सिंह,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन साहू,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनवर हयात,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किसलय तिवारी, नीलू झा,बबिता वर्मा, फूदो देवी,प्रेम मित्तल जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थेl