प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Keshav Mehta ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

रांची। 13 सितंबर। “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Keshav Mehta कमलेश ने आज देवघर, गिरिडीह जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं अग्रणी संगठन मोर्चा के सदस्यों से मुलाकात कर उनसे संपर्क स्थापित किया स्थापित किया।

Keshav Mehta ने देवघर और गिरिडीह में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की

इस क्रम में श्री कमलेश ने उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं की बातें सुनता हूं कि उनकी क्या वेदना है संगठन की मजबूती में उन्हें क्या परेशानियां हैं ताकि उसे दूर किया जा सके। आज हमें आत्म चिंतन की जरूरत है कि चुनाव के दिन और चुनाव के दौरान हमारी कैसी भूमिका होनी चाहिए,हमारे लोग अपनी पूरी क्षमता का उपयोग चुनावी जंग को जीतने में कर पा रहे हैं या नहीं इसका आकलन जरूरी है।

चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर- Keshav Mehta

हमारी सक्रियता चुनाव के दिन बुथवार मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में होनी चाहिए। हमारी उदासीनता के कारण हमारे समर्थक मतदाता भी मतदान केंद्र तक आने में रुचि नहीं दिखाते। संगठन की असली परीक्षा चुनाव के दिन होती है और इसकी पूरी जिम्मेवारी संगठन के निचले क्रम के कार्यकर्ताओं की होती है।

हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम उन्हें मजबूत करें, हमें अपने अंदर अनुशासन को लाना होगा तभी पूरी क्षमता के साथ संगठन में काम कर सकेंगे। नेतृत्व की कार्यशैली को देखकर लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

यह भी पढ़े: झारखंड में भ्रष्टाचार की अति और अन्याय की पराकाष्ठा है: Shivraj Singh

इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्र लेख,मुन्नम संजय, रवींद्र वर्मा सोशल मीडिया अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,सुनील सिंह, अभिलाष साहू,राजेश चंद्र राजू, फैयाज केसर,प्रोफेसर उदय प्रकाश,रवि केसरी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren से जिला परिषद अध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

Exit mobile version