CM Hemant Soren से जिला परिषद अध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

CM Hemant Soren से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

CM ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

इस अवसर पर CM को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपनी कुछ समस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की बातों को गंभीरता से सुना तथा उनकी समस्याओं एवं मांगो पर यथोचित कार्रवाई का भरोसा उन्हें दिया।

यह भी पढ़े: अब 18 वर्ष से ही “JMMSY” का मिलेगा लाभ: CM

यह भी पढ़े: सरकार रोजगार के प्रति गंभीर नहीं, युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित: Sudesh Mahto

 

 

 

↑
Exit mobile version