भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Chunav) के दौरान राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
उन्होंने माओवादी संगठन भाकपा (माओवादी) के बयान को संदिग्ध बताया, जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की हार पर हर्ष व्यक्त किया गया है।
प्रतुल ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि माओवादियों के पूर्वी रीजनल ब्यूरो के मुख्य प्रवक्ता आजाद ने भाजपा की हार पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सवाल उठाया कि जो संगठन चुनाव प्रक्रिया में विश्वास नहीं रखता और पहले पर्चे बांटकर चुनाव बहिष्कार की अपील करता है, वह किसी विशेष दल की पराजय पर कैसे प्रतिक्रिया दे सकता है?
Jharkhand Chunav: षड्यंत्र की आशंका
प्रतुल ने कहा कि यह मामला पहली बार सामने आया है जब माओवादी जैसे राष्ट्र विरोधी संगठन ने किसी चुनावी हार पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी हो। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि इन संगठनों ने चुनाव के दौरान पर्दे के पीछे कोई बड़ा षड्यंत्र रचा हो सकता है। भाजपा प्रवक्ता ने इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की मांग की।
Jharkhand Chunav: एनजीओ की संदिग्ध भूमिका
प्रतुल ने अवैध गतिविधियों में लिप्त कई एनजीओ की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विदेशी फंडिंग से चलने वाले ये एनजीओ भाजपा या उसके गठबंधन को हराने के लिए सक्रिय रहे। प्रतुल ने आरोप लगाया कि ऐसे एनजीओ का उद्देश्य आम जनता की सेवा नहीं, बल्कि राजनीति में हस्तक्षेप करना है।
Jharkhand Chunav: धर्मांतरण और फॉरेन फंडिंग पर चेतावनी
प्रतुल ने कहा कि भाजपा पहले भी धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले एनजीओ पर कार्रवाई की मांग कर चुकी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से चुनाव के दौरान इन एनजीओ की गतिविधियों की जांच कर कार्रवाई करने की अपील की।
जांच की आवश्यकता
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि माओवादी संगठन और संदिग्ध एनजीओ की गतिविधियों को लेकर एक उच्च स्तरीय जांच जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि इन गतिविधियों पर लगाम लगाना देश की एकता और अखंडता के लिए आवश्यक है।
यह भी पढ़े: Hemant Soren के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, शामिल होंगे कई बड़े नेता
-
बेल्जियम के विद्यार्थियों ने किया झारखंड विधानसभा का दौरा, -
Prince Khan Gang के 2 गुर्गे पिस्टल और जिंदा बम के साथ गिरफ्तार, व्यवसायी की हत्या की थी साजिश -
कांग्रेस ने साजिश के तहत कराई पत्थरबाजी: Aditya Sahu -
JPSC मामले की CBI जांच की मांग, कांग्रेस के ‘दो चेहरे’ हैं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू -
झारखंड में खुलेगा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, सूचना भवन से होगी शुरुआत, युवाओं को मिलेगा फिल्ममेकिंग का प्रशिक्षण -
भाजपा-कांग्रेस के प्रदर्शन से रांची में तीन घंटे जाम, हरमू रोड पर यातायात रहा ठप -
JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर CID की रेड, परीक्षा अनियमितता मामले में तेज हुई जांच -
रिम्स को 497.52 करोड़ रुपये का बजट, इलाज की सुविधाएं होंगी बेहतर, कर्मचारियों को मिलेगा समय पर वेतन -
खुले में मांस बिक्री पर Jharkhand High Court सख्त: राज्य सरकार को नियमावली बनाने के लिए मिला अंतिम समय, 20 अगस्त को देना होगा जवाब -
झारखंड सचिवालय की औपबंधिक वरीयता सूची जारी, 7 दिन में आपत्ति दर्ज कराने का मौका -
झारखंड में प्राकृतिक वनों के संरक्षण की बड़ी पहल, सिल्विकल्चरल ऑपरेशन और नदी तट वृक्षारोपण योजना होगी लागू -
14वीं JPSC मुख्य परीक्षा पर रोक की मांग: राज्यपाल से मिले जयराम महतो, ब्लैकलिस्टेड एजेंसी पर उठाए सवाल -
पेपर लीक पर सियासत तेज, पीएम मोदी और राहुल गांधी आमने-सामने; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी -
मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी, 22 जुलाई को बूथ स्तर पर अहम बैठक; चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश -
झारखंड सचिवालय में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक का मुद्दा, कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात -
SIR-2026 को लेकर कांग्रेस की पहल, मतदाता सूची प्रक्रिया में पारदर्शिता और समय सीमा बढ़ाने की मांग -
झारखंड की प्राकृतिक संपदा से समझौता नहीं: वन विभाग की समीक्षा बैठक में CM हेमंत सोरेन के सख्त निर्देश -
महिला एवं बाल विकास पर कल्पना सोरेन का जोर, बोलीं- आधी आबादी का हक हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता -
21 जुलाई को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर फैसले की संभावना -
रीना देवी मौत मामले पर भाजपा का सरकार पर हमला, DGP पर भी साधा निशाना; निष्पक्ष जांच की मांग
