झारखंड में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, पंपों पर दूसरे दिन भी उमड़ी भारी भीड़
Ranchi: झारखंड में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुक्रवार को भी जारी रही। राजधानी Ranchi समेत राज्य के कई जिलों में पेट्रोल पंप खुलने से पहले ही वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी भी लागू हो गई है।
कई पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। कहीं बाइक में 100 रुपए तो कार में 500 रुपए तक का ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
रांची में कई पेट्रोल पंप ड्राई
रांची में पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शहर के 56 पेट्रोल पंपों में से 12 पंप गुरुवार को ड्राई हो गए थे। तेल कंपनियां मांग की तुलना में करीब 30% कम सप्लाई कर रही हैं।
शुक्रवार को रांची में पेट्रोल 102.70 रुपए और डीजल 96.50 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जहां ईंधन उपलब्ध है, वहां सुबह से ही गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
धनबाद में देर रात से लगी लाइन
Dhanbad में भी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोग देर रात से ही लाइन में लगकर पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे।
यहां पेट्रोल की कीमत 102.72 रुपए और डीजल 95.84 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदने की अपील की है।
जमशेदपुर में तीसरे दिन भी हाहाकार
Jamshedpur में लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार मचा रहा। कई पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि खुले पंपों पर सुबह 4 बजे से ही लोग लाइन में लग गए।
यहां पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपए और डीजल 95.68 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कई पंपों पर सिर्फ कैश लेकर ईंधन दिया जा रहा है।
चाईबासा में 100 रुपए तक सीमित पेट्रोल
Chaibasa में दोपहिया वाहनों को सिर्फ 100 रुपए और चारपहिया वाहनों को 500 रुपए तक का पेट्रोल दिया जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में भीड़ कुछ कम दिखाई दी।
गिरिडीह में पंप बंद होने की नौबत
Giridih में कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की स्थिति बन गई है। शहर के एक प्रमुख पेट्रोल पंप पर “पेट्रोल के लिए क्षमा करें” का नोटिस लगाकर पंप बंद कर दिया गया।
कार चालकों को 500 से 1000 रुपए तक और बाइक चालकों को 200-300 रुपए तक का ही तेल दिया जा रहा है।
देवघर और लातेहार में भी सीमित आपूर्ति
Deoghar और Latehar में भी स्थिति सामान्य नहीं है। यहां भी सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।
देवघर में पेट्रोल 100.87 रुपए और डीजल 95.61 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं लातेहार में बाइक चालकों को 100 रुपए और कार चालकों को 500 रुपए तक का तेल दिया जा रहा है।
प्रशासन और डीलरों की अपील
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि ऊपर से सीमित मात्रा में सप्लाई मिल रही है, जिसके कारण राशनिंग करनी पड़ रही है। प्रशासन और डीलर एसोसिएशन ने लोगों से घबराहट में अतिरिक्त ईंधन जमा न करने की अपील की है।
-
NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा -
झारखंड में डायल-112 पर बढ़ा लोगों का भरोसा, 4.65 लाख शिकायतों का हुआ समाधान -
आलमगीर आलम की जमानत पर Babulal Marandi का हमला, बोले- बेल मिलना निर्दोष होने का प्रमाण नहीं -
Jharkhand News: झारखंड ट्रेजरी घोटाले में ED की एंट्री, फर्जी वेतन निकासी मामले में ECIR दर्ज -
Jharkhand News: झारखंड में 7 लाख अनियमित मकानों को राहत, नियमितीकरण पोर्टल लॉन्च -
Jharkhand News: झारखंड में अनियमित मकानों को बड़ी राहत, भवन नियमितीकरण पोर्टल लॉन्च -
आलमगीर आलम को बेल पर Congress का BJP पर हमला, बोली- साजिश हुई फेल -
19 राज्यों में SIR का ऐलान, 37 करोड़ वोटर्स का होगा वेरिफिकेशन -
V. D. Satheesan होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने 10 दिन बाद किया ऐलान -
Bihar News: बिहार के 6 जिलों में आज ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही 15 मिनट बंद रहेंगी लाइटें -
CBSE 12वीं रिजल्ट में चमके झारखंड के CM School of Excellence, कई स्कूलों का शानदार प्रदर्शन -
किसानों के मुद्दे पर BJP का बड़ा आंदोलन, 15 से 20 मई तक प्रखंड मुख्यालयों में धरना -
Vinod Kumar Pandey बोले- भाजपा की ‘चुनावी तेल नीति’ ने बढ़ाई जनता की मुश्किलें -
PM Modi ने घटाया काफिला, अब सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ चलेंगे; शाह-नड्डा ने भी लिया बड़ा फैसला -
Jharkhand News: सरायकेला में छऊ कला के संरक्षण की पहल, कलाकारों के हित में सरकार को सौंपा गया मांग पत्र -
फ्लोर टेस्ट में Vijay सरकार पास, AIADMK में बड़ी टूट; 25 विधायकों ने दिया समर्थन -
CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र पास; ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड -
Akhilesh Yadav के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमॉर्टम के बाद घर लाया गया शव -
झामुमो के पत्र पर JMM का पलटवार, Pratul Shah Deo बोले- PM मोदी राष्ट्रहित में कर रहे काम -
खरीफ कर्मशाला में कृषि मंत्री Shilpi Neha Tirkey सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
