V. D. Satheesan होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने 10 दिन बाद किया ऐलान

केरल में मुख्यमंत्री सस्पेंस खत्म, वीडी सतीशन संभालेंगे राज्य की कमान

Thiruvananthapuram: V. D. Satheesan केरल के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 10 दिन बाद कांग्रेस हाईकमान ने गुरुवार को उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया। वी डी सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं और लंबे समय से कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं। कांग्रेस नेता Deepa Dasmunshi ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद वी डी सतीशन के नाम पर सहमति बनी।

सतीशन बोले- यह निजी उपलब्धि नहीं, दैवीय कृपा: V. D. Satheesan

मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय होने के बाद वी डी सतीशन ने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि दैवीय कृपा है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा, “मैं केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला समेत सभी नेताओं को विश्वास में लेकर सरकार चलाऊंगा।”

मुख्यमंत्री पद के लिए तीन बड़े नाम चर्चा में थे: V. D. Satheesan

केरल में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के भीतर लंबे समय तक मंथन चलता रहा। इस दौड़ में तीन प्रमुख नाम सामने आए

वी डी सतीशन को पार्टी के युवा और आक्रामक चेहरे के रूप में देखा जाता है, जबकि केसी वेणुगोपाल को कांग्रेस हाईकमान का करीबी माना जाता है। वहीं रमेश चेन्नीथला वरिष्ठ नेता होने के कारण मजबूत दावेदार माने जा रहे थे।

समर्थकों ने लगाए थे पोस्टर: V. D. Satheesan

मुख्यमंत्री चयन को लेकर केरल कांग्रेस के भीतर गुटबाजी भी खुलकर सामने आई थी। वायनाड समेत कई शहरों में सतीशन के समर्थन और वेणुगोपाल के विरोध में पोस्टर लगाए गए थे। कांग्रेस समर्थकों का कहना था कि पार्टी को ऐसा चेहरा चाहिए, जो जनता के बीच मजबूत पकड़ रखता हो और विपक्ष के खिलाफ आक्रामक तरीके से लड़ सके।

UDF को मिला स्पष्ट बहुमत: V. D. Satheesan

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 में से 102 सीटें जीतीं। इनमें कांग्रेस के खाते में 63 सीटें आईं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वी डी सतीशन के नेतृत्व में कांग्रेस अब केरल में संगठन और सरकार दोनों स्तर पर नई शुरुआत करना चाहती है।

कांग्रेस नेताओं ने फैसले का किया स्वागत

कांग्रेस सांसद Hibi Eden ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने केरल की जनता की भावना को समझते हुए सही फैसला लिया है। वहीं केसी वेणुगोपाल ने भी पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए कहा कि एक सच्चे कांग्रेसी के तौर पर वे संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

ये भी पढ़े: झामुमो के पत्र पर JMM का पलटवार, Pratul Shah Deo बोले- PM मोदी राष्ट्रहित में कर रहे काम

Exit mobile version