HeadlinesJharkhandStatesTrending

रथ यात्रा 2026: CM हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

रथ यात्रा पर CM हेमंत सोरेन और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रथ यात्रा पर CM हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Ranchi: भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने इस पर्व को आस्था, समरसता और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

उन्होंने कहा कि रथ यात्रा का यह पावन पर्व समाज को सेवा, समरसता, आस्था और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इसे सामाजिक सद्भाव और एकता का प्रतीक भी बताया।

राज्यपाल ने की समृद्धि की कामना

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संदेश में कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा राज्य निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।

विधायक कल्पना सोरेन ने भी दी बधाई

विधायक कल्पना सोरेन ने भी झारखंडवासियों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान जगन्नाथ से राज्य के प्रत्येक परिवार में खुशहाली, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

रथ यात्रा का यह पर्व हर वर्ष श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाता है तथा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button