HeadlinesJharkhandNationalStatesTrending

Ranchi University को नई कुलपति, प्रो. सरोज शर्मा की नियुक्ति

प्रो. सरोज शर्मा बनीं रांची यूनिवर्सिटी की नई VC, राज्यपाल ने किया ऐलान

रांची: झारखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक अहम बदलाव हुआ है। राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति Santosh Gangwar ने प्रो. सरोज शर्मा को Ranchi University का नया कुलपति नियुक्त किया है। यह नियुक्ति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 की धारा 10(2) के तहत की गई है।

प्रो. सरोज शर्मा फिलहाल Guru Gobind Singh Indraprastha University (नई दिल्ली) में शिक्षा संकाय की प्रोफेसर और डीन के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है और प्रशासनिक मामलों में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

तीन साल तक रहेगा कार्यकाल: Ranchi University

अधिसूचना के अनुसार, प्रो. शर्मा पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। उनका कार्यकाल अधिकतम तीन वर्षों का होगा या फिर कुलाधिपति के निर्णय तक जारी रहेगा। हालांकि, उनकी नियुक्ति उनके वर्तमान संस्थान से विजिलेंस क्लीयरेंस मिलने की शर्त पर निर्भर करेगी।

शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा नया नेतृत्व: Ranchi University

प्रो. सरोज शर्मा की नियुक्ति से रांची विश्वविद्यालय को एक अनुभवी और शैक्षणिक दृष्टि से मजबूत नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों में मिलेगा।

ये भी पढ़े: लखीसराय में SSB का बड़ा ऑपरेशन, ड्रोन से मिली सफलता, हथियारों का जखीरा बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button