Rakesh Sinha: मोदी जी और भाजपा की विक्षिप्त मानसिकता को दर्शाता है

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की के घर हुए सीबीआई छापे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता Rakesh Sinha ने कहा कि अपने कारनामों और विफलताओं को छिपाने के लिए नरेन्द्र मोदी जी ने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं के उपर जो किचड़ उछालने की साजिश रच रही है यह बिल्कुल लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। यह मोदी जी और भाजपा की विक्षिप्त मानसिकता को दर्शाता है।

केन्द्र की सरकार किस प्रकार सीबीआई जैसी संस्थाओं का भी राजनीतिकरण कर रही है: Rakesh Sinha

प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि मांडर चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद बन्धु तिर्की के घर छापे मारी यह दर्शाती है कि केन्द्र की सरकार किस प्रकार सीबीआई जैसी संस्थाओं का भी राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई को यह जल्द बताना चाहिए कि बन्धु तिर्की के आवास से उन्हें क्या साक्ष्य और सबूत प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि इसपर प्रकरण में जितनी जल्दबाजी सीबीआई ने दिखाई, उतनी ही जल्दबाजी प्रमाणिक साक्ष्य और सबूत जनता के सामने लाये।

श्री सिन्हा ने राज्य सरकार से यह मांग किया है कि जल्द से जल्द आयोग का गठन कर झारखण्ड गठन के बाद से आज तक भाजपा के शासनकाल के दौरान जितना भ्रष्टाचार हुआ है, उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच किया जाय ताकि राज्य की जनता यह जान सके कि भाजपा अपने भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए किस प्रकार का षडयंत्र रच रही है।

 

 

 

यह भी पढ़े: Crypto के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी

Exit mobile version