Rajya Sabha Chunav: लालू-तेजस्वी का ‘सस्पेंस’ प्लान तैयार, क्या आखिरी दिन होगा बिहार की सियासत में बड़ा धमाका?

पटना | बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों (Rajya Sabha Chunav) के लिए होने वाली चुनावी जंग अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। रविवार को पटना में हुई राष्ट्रीय जनता दल (RJD) संसदीय बोर्ड की हाई-प्रोफाइल बैठक में बड़ा फैसला लिया गया।

पार्टी ने उम्मीदवार के चयन का अंतिम अधिकार सर्वसम्मति से सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को सौंप दिया है।

Rajya Sabha Chunav: नामांकन के अंतिम दिन होगा खुलासा

तेजस्वी यादव के 1, पोलो रोड स्थित आवास पर हुई इस बैठक में तय किया गया कि आरजेडी अपने उम्मीदवारों के नाम का खुलासा 5 मार्च को करेगी, जो नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।

संख्या बल का गणित और ‘ओवैसी’ फैक्टर

आरजेडी के लिए राज्यसभा की राह आसान नहीं है। बिहार विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से एक सीट जीतने के लिए 41 वोटों की जरूरत है।

Rajya Sabha Chunav: पांचवीं सीट पर ‘खेला’ होने के आसार

बिहार की 5 सीटों में से 4 पर एनडीए की जीत पक्की मानी जा रही है, लेकिन पांचवीं सीट को लेकर घमासान तेज है।

  1. NDA की चुनौती: सत्ताधारी गठबंधन को भी पांचवीं सीट के लिए 3 अतिरिक्त वोटों की जरूरत है।

  2. क्रॉस वोटिंग का खतरा: दोनों ही गठबंधन अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। ऐसे में 16 मार्च को होने वाले मतदान के दौरान भारी ‘क्रॉस वोटिंग’ की आशंका जताई जा रही है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

आरजेडी द्वारा आखिरी दिन पत्ता खोलने की रणनीति विपक्षी दलों और सत्ता पक्ष दोनों को पसोपेश में डालने वाली है। क्या लालू यादव कोई ‘सोशल इंजीनियरिंग’ वाला कार्ड खेलेंगे या किसी दिग्गज को सदन भेजेंगे, यह 5 मार्च को ही साफ होगा।

यह भी पढ़े: पटना मरीन ड्राइव पर मुठभेड़, शार्प शूटर अमित कुमार के पैर में लगी गोली

Exit mobile version