भारत की शान है तिरंगा तिरंगा अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों में 15 अगस्त को तिरंगा अवश्य लगाएं : Raghubar Das

Ranchi: Raghubar Das: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत झारखंड के युवा एवं झारखंड के सभी लोग 15 अगस्त को अपने अपने घरो अपने अपने प्रतिष्ठानों में अपने ऑफिस पर राष्ट्रीय तिरंगा अवश्य फहराएं l

रांची से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जा रही है: Raghubar Das

इस अभियान के तहत आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए युवाओं को झंडा प्रदान कर इस अभियान की शुरुआत की इस अवसर पर रघुबर दास ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज रांची से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जा रही है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने आस-पड़ोस, मोहल्ले-टोले आदि में जाकर हर घर तिरंगा अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों से जोड़ें और लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें तिरंगा हमारी आन-बान और शान है।

अपने-अपने घरों पर झंडा अवश्य फहराएं: Raghubar Das

इस अभियान से लोगों में राष्ट्रीयता की भावना और प्रगाढ़ होगी। हमें आजादी के लिए लड़ने का अवसर तो नहीं मिला, लेकिन देश के लिए कुछ करने का अवसर अवश्य मिला है। अपने-अपने घरों पर झंडा अवश्य फहराएं। यह उन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने तिरंगे के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

15 अगस्त को सभी अपने-अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराएं: Raghubar Das

श्री संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि इस अभियान के तहत बस्तियों में एवं विभिन्न मुहले में जाकर जरूरतमंदों के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया जाएगा साथ मे जागरूकता भी फैलाया जाएगा 15 अगस्त को सभी अपने-अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराएं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रकाश राम टुनटुन सिंह शुभम जायसवाल तरुण जायसवाल आशीष कुमार अभिषेक कुमार,अशेष मिश्रा, कुमकुम गुप्ता, प्रिंस यादव ,अंकित राज, विपिन राजपूत, सत्या सिंह, अंकित सोनी, अभिषेक सिंह,मनीष सिंघ, किशन महतो, रोहित साहू, शिवानन्द , सन्नी तिवारी, केशव जयसवाल।

 

यह भी पढ़े: झारखंड के CM ने देश के 1st Hydrogen Fuel से संबंधित उद्योग को मंजूरी दी

Exit mobile version