CM सोरेन से रांची रेल मंडल के DRM श्री प्रदीप गुप्ता और डीसीएम श्री देवराज बनर्जी ने मुलाकात की

Ranchi: झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में CM श्री हेमन्त सोरेन से आज रांची रेल मंडल के डीआरएम श्री प्रदीप गुप्ता और डीसीएम श्री देवराज बनर्जी ने मुलाकात की।

CM को 6 अगस्त के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया

उन्होंने मुख्यमंत्री को हटिया और पिस्का रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर 6 अगस्त को आयोजित होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इन दोनों स्टेशनों के पुनर्विकास योजना के तहत रेल और यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाना है।

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड के CM ने देश के 1st Hydrogen Fuel से संबंधित उद्योग को मंजूरी दी

Exit mobile version