TrendingHeadlinesJharkhandNationalPoliticsStates

NIT जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन

रांची: CM Hemant Soren से आज कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने सौजन्य भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संस्थान के आगामी शैक्षणिक उत्सव के लिए आमंत्रित किया।

15वें दीक्षांत समारोह का न्योता

निदेशक प्रो. सूत्रधर ने मुख्यमंत्री को 29 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाले NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी मुख्य अतिथि

मुलाकात के दौरान CM को अवगत कराया गया कि इस दीक्षांत समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। निदेशक ने मुख्यमंत्री को समारोह के लिए की जा रही भव्य तैयारियों की जानकारी भी साझा की।

1000 छात्र-छात्राओं को मिलेगी डिग्री

संस्थान के लिए यह गौरवशाली क्षण होगा क्योंकि इस दीक्षांत समारोह में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक डिग्री प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए निदेशक और पूरे संस्थान परिवार को बधाई दी।

यह भी पढ़े: ऑस्कर की राह पर ईशान खट्टर की ‘Homebound’, करण जौहर ने दी बधाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button