Jaipal Singh Munda की जयंती के अवसर पर केंद्रीय सरना समिति ने तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
admin
Ranchi: मारंग गोमके Jaipal Singh Munda की जयंती के अवसर पर केंद्रीय सरना समिति ने तीन दिवसीय प्रथम मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में किया।
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की जयंती के अवसर पर केंद्रीय सरना समिति ने तीन दिवसीय प्रथम मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में किया जा रहा है जहां बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/xtuluRjCWT
प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। वहीं उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन भी किया।
मारंग गोमके Jaipal Singh Munda महान शिक्षाविद, दार्शनिक, राजनीतिज्ञ और महान खिलाड़ी थे
मौके पर उन्होंने कहा कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा महान शिक्षाविद, दार्शनिक, राजनीतिज्ञ और महान खिलाड़ी थे। उन्होंने गुलामी से पहले हॉकी के कप्तानी किया और आजादी के बाद जयपाल सिंह ने पूरे देश को आदिवासी के परंपरा, संस्कृति के बारे में संविधान सभा मे बड़े ही खूबसूरत तरीके से पेश किया। श्री मुंडा झारखंड आंदोलन के प्रणेता के रूप में भी जाने जाते है।
अमर कुमार बाउरी ने आज के दिन उन्हें अपनी श्रधांजलि अर्पित की।
आज के कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पाहन जगलाल पाहन, महासचिव अशोक उरांव, खेल प्रभारी मंगल मिंज सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।