CM Champai Soren से विधायक श्री संजीव सरदार ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री से पोटका विधानसभा के विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण का आग्रह।

Ranchi: CM Champai Soren से आज बूटी रोड, मोरहाबादी रांची स्थित आवास में पोटका विधायक श्री संजीव सरदार ने मुलाकात की।

संजीव सरदार ने CM Champai Soren को क्षेत्र के विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन को विधायक श्री संजीव सरदार ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु आग्रह किया है। मुख्यमंत्री से उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले में सर्वेक्षण के आधार पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के संवर्द्धकरण हेतु चिन्हित विद्यालयों में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के माचेत/मास्टर चयन प्रक्रिया में आ रही विसंगतियों को दूर करने का भी निवेदन किया है।

मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर निदान किए जाने का भरोसा उन्हें दिया है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: युवाओं के आक्रोश को दबाना चाहती है चंपई सरकार: Babulal Marandi

↑
Exit mobile version