हैदराबाद दौरे पर राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री Shilpi Neha Tirkey
मछली और मांस उत्पादन में झारखंड को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में हैदराबाद मॉडल का करेंगी अध्ययन
admin
Shilpi Neha Tirkey
झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री Shilpi Neha Tirkey हैदराबाद दौरे पर है . रविवार को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रांची से हैदराबाद के लिए रवाना हुई .
हैदराबाद में हुए स्वागत से अभिभूत हूं . तेलंगाना के कृषि एवं सहकारिता सह हैंडलूम टेक्सटाइल मंत्री टी नागेश्वर राव , कृषि विभाग के सचिव एम रघुनंदन राव , हॉर्टिकल्चर डायरेक्टर शेख यास्मीन बाशा के साथ पहले दिन प्रारंभिक बैठक हुई . तेलंगाना में धान फसल के पैदावार और उसके संग्रहण पर… pic.twitter.com/bZd7qnBPNL
दौरा का उद्देश्य मांस और मछली उत्पादन के क्षेत्र में राज्य को आत्म निर्भर बनाना: Shilpi Neha Tirkey
हैदराबाद में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च , नेशनल रिसर्च मीट इंस्टीच्यूट , नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड , इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च एंड एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी का दौरा करेंगी . इस दौरा का उद्देश्य मांस और मछली उत्पादन के क्षेत्र में राज्य को आत्म निर्भर बनाना है . राज्य के पशुपालकों और मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीक , प्रशिक्षण , विपणन की सुविधा उपलब्ध कराने के नजरिए से ये दौरा महत्वपूर्ण रहेगा .
इस दौरे में विभागीय अधिकारी भी शामिल रहेंगे . सोमवार को विभाग के विशेष सचिव गोपाल जी तिवारी , प्रदीप कुमार हजारी , पशुपालन निदेशक किरण पासी , मत्स्य निदेशक एच एन द्विवेदी हैदराबाद के लिए रवाना होंगे . 30 अप्रैल तक हैदराबाद में विभाग की मंत्री अपने अधिकारियों के साथ नई संभावनाओं को तलाशने का काम करेंगे .