जनसंख्या नहीं, जनशक्ति बनेगी झारखंड की पहचान: डॉ. इरफान अंसारी, हर जिले में खुलेंगे मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल

जनसंख्या नहीं, जनशक्ति बनेगी झारखंड की पहचान: डॉ. इरफान अंसारी, हर जिले में खुलेंगे मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल

जनसंख्या नहीं, जनशक्ति बनेगी झारखंड की पहचान: डॉ. इरफान अंसारी, हर जिले में खुलेंगे मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल

Ranchi: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनसंख्या को बोझ नहीं, बल्कि राज्य की सबसे बड़ी ताकत और जनशक्ति के रूप में देखा जाए। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलें, तो यही आबादी विकसित झारखंड और विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति बन सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि “जनसंख्या नहीं, जनशक्ति बने झारखंड की पहचान” केवल एक नारा नहीं, बल्कि राज्य सरकार की विकास नीति का हिस्सा है।

हर जिले में बनेंगे आधुनिक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल

डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की कि राज्य के सभी जिलों में अत्याधुनिक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल स्थापित किए जाएंगे। इन अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव, नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर होने से बचाना है।

युवा आबादी झारखंड की सबसे बड़ी ताकत

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड की बड़ी आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। सरकार इस युवा शक्ति को कौशल, तकनीक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से राज्य की विकास यात्रा का आधार बना रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हाल ही में Google के साथ हुए समझौते से डिजिटल हेल्थ सेवाओं और तकनीक आधारित रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।

परिवार कल्याण का बदला नजरिया

डॉ. अंसारी ने कहा कि परिवार कल्याण का अर्थ केवल जनसंख्या नियंत्रण नहीं, बल्कि हर परिवार को स्वस्थ, शिक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। महिलाओं के सशक्तिकरण, किशोर-किशोरियों में स्वास्थ्य जागरूकता और आधुनिक परिवार नियोजन सेवाओं को सरकार प्राथमिकता दे रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार राज्य के हर गांव तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक और बड़ी संख्या में सहिया बहनें उपस्थित रहीं।

Exit mobile version